Move to Jagran APP

अपात्रों ने लगाई योजना में सेंध, हथिया ली कांशीराम कालोनी

केस-2 कांशीराम कालोनी में अमित नाम से एक कांशीराम कालोनी

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Oct 2021 06:14 PM (IST)Updated: Tue, 12 Oct 2021 06:14 PM (IST)
अपात्रों ने लगाई योजना में सेंध, हथिया ली कांशीराम कालोनी
अपात्रों ने लगाई योजना में सेंध, हथिया ली कांशीराम कालोनी

केस-2

loksabha election banner

कांशीराम कालोनी में अमित नाम से एक कांशीराम कालोनी का आवंटन किया गया है। टीम की जांच में इनके पास स्वयं का मकान पाया गया। इसके बाद इन्हें आवास का आवंटन किया गया। केस-2

कांशीराम कालोनी में माधुरी पांडेय के नाम से जांच के दौरान कालोनी बंद मिली। टीम ने इनकी गहनता से जांच की तो मिला कि इनके पास भी कस्बे के अंदर रिहायशी मकान है। केस-3

अब्दुल वसीद ने कांशीराम कालोनी में अपने लिए कालोनी हथिया तो ली, पर इस पर आवंटन के बाद से रह नहीं रहे हैं। इन्होंने रहने के लिए किसी और दे रखा है। केस-4

पुष्पा देवी ने कांशीराम कालोनी हथियाने के बाद उसे किराए पर उठा दिया है। जांच को पहुंची टीम को कालोनी में किराएदार मिले। यह बिदकी कस्बे में किसी अन्य मकान में रह रही हैं।

संवाद सहयोगी, बिदकी : योजना में अपात्र सेंध लगा देते हैं और पात्र लाभ से वंचित रह जाते है। इसका जीता जागता उदाहरण है, कांशीराम आवासीय योजना है। हाल यह है कि कुछ अपात्र इन कालोनियों में रह रहे हैं तो कुछ ने इन्हें किराए पर उठा दिया है। जब नगर पालिका और राजस्व टीम ने जांच की तो खेल खुलकर सामने आ गया।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने इस मामले को उठाया छा। इस पर प्रशासन ने जांच शुरू कराई। इस जांच में 20 लोग अपात्र पाए गए हैं। अपात्रों की इतनी बड़ी संख्या देखकर इस योजना पर ही सवाल खड़े होने लगे हैं। कैसे अपात्रों ने अपनी पहुंच और प्रभाव का इस्तेमाल कर गरीबों का हक खाया है। संयुक्त जांच की रिपोर्ट अब एसडीएम के पास सात जुलाई को पहुंच चुकी है। अब इस पर कार्रवाई का इंतजार है।

जांच पर भाकियू ने उठाए सवाल

कांशीराम कालोनी अपात्रों को दिए जाने के मामले की जांच की लड़ाई लड़ रहे भाकियू के तहसील प्रचार मंत्री सूखीराम ने कहाकि वह जांच से संतुष्ट नहीं हैं। अब भी कई नाम ऐसे हैं, जिनके पास मकान हैं, लेकिन उनकी जांच नहीं हुई। केवल 29 लोगों की जांच क्यों की गई। पूरी 108 की जांच हो तो 50 से अधिक अपात्र मिलेंगे।

29 अपात्रों की जो सूची भाकियू ने दी थी उसकी जांच कराई गई। इस सूची में जांच के दौरान 20 लोग अपात्र पाए गए हैं। अब शेष 79 कांशीराम कालोनियों की जांच भी होगी। सभी से आवंटन पत्र मांगा है। आवंटी का आवंटन पत्र व उसका आधार लेकर मिलान किया जाएगा।

निरूपमा प्रताप, ईओ, नगर पालिका

योजना पर एक नजर

योजना का नाम - कांशीराम कालोनी

योजना में तैयार कालोनी - 108

आवंटित कालोनी - 108

आवंटन का वर्ष - 2011-12


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.