Move to Jagran APP

Fatehpur: पिता गया दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने और इधर 15 वर्षीय किशोरी ने दिया बेटे को जन्म.. पढ़े पूरी खबर

फतेहपुर में ललौली क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया है। इससे पहले पीड़िता के पिता ने आरोपित किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं पुलिस ने आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह में भेज दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Ekantar GuptaPublished: Tue, 29 Nov 2022 07:32 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 07:32 PM (IST)
फतेहपुर में 15 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म।

फतेहपुर, जागरण संवाददाता। ललौली क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने सोमवार को सात माह के बेटे को घर पर जन्म दिया। किशोरी के पिता से सूचना मिलते ही पुलिस महकमा में खलबली मच गई। पुलिस ने मंगलवार को किशोरी व उसके बच्चे को जिला महिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। उधर आरोपित 14 वर्षीय किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे बाल सुधार गृह प्रयागराज भेजने की प्रक्रिया कर रही है।

loksabha election banner

ललौली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसके मां व पिता खेत में मवेशी चराने जाते थे तो वह घर से खाना लेकर उन्हें देने जाती थी। गांव का ही एक 14 वर्षीय किशोर उसे रास्ते में पकड़कर सूखे नाले की ओर ले जाता था और वहां उसके साथ दुष्कर्म करता था। किसी को न बताने की धमकी भी देता था, जिससे डर की वजह से उसने स्वजन को इसके बारे में नहीं बताया। इस बीच आरोपित ने उसके साथ कई बार गलत कार्य किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। पेट में असहनीय दर्द होने पर उसने सोमवार को अपने पिता को इसकी जानकारी दी थी।

पीड़िता के पिता ने बताया कि पुत्री के गर्भ ठहरने की जानकारी देने पर उसने थाने जाकर आरोपित किशोर के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। घर लौटा तो पुत्री ने बच्चे को जन्म दे दिया। मंगलवार को पुलिस ने पुत्री व बच्चे को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया है। ललौली थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.