चीनी मिल ने घटाया 3.38 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य
वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि मंजू पांडेय अध्यक्ष यमुना प्रसाद एजूकेशनल सोसायटी तथा विशिष्ट अतिथि चेयरमैन गीता सिंह ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। स्कूली बच्चों ने बुरी संगत का फल तथा पुलवामा कांड की निदा पर आधारित नाटक प्रस्तुत करते हुए वार्षिकोत्सव देखने आए अभिभावकों व शिक्षक स्टाफ की तालियां बटोरी।
संवाद सहयोगी, बिदकी : हैदरगढ़ चीनी मिल ने जिले के गन्ना किसानों को झटका दे दिया है। मिल प्रशासन ने 9.30 लाख क्विंटल गन्ना उत्पादन के सापेक्ष खरीद का कोटा 5.92 लाख क्विंटल कर दिया है। मिल ने 11 केंद्र खोलकर गन्ना की खरीद शुरू कर दी है। जिला गन्ना सहकारी समिति ने मिल प्रशासन को पत्र लिखकर लक्ष्य के मुताबिक पूरा गन्ना खरीदने की मांग की है।
चीनी मिल ने बकेवर, खजुहा, नसेनियां, सठिगवां, जोनिहां, अइमापुर, किशुनपुर, सैदनपुर के अलावा धाता ए, बी, सी गन्ना खरीद केंद्र खोले हैं। सभी केंद्रों के लिए चीनी मिल ने खरीद का कलेंडर जारी कर दिया है। पूरे जिले में गन्ने का सर्वेक्षित क्षेत्रफल 3670 हेक्टेअर है। इसमें 2613 किसान शामिल हैं। सर्वेक्षित क्षेत्रफल में 9.30 लाख क्विंटल गन्ना उत्पादन का अनुमान है। हालांकि चीनी मिल ने सर्वेक्षित क्षेत्रफल में भी बेसिक कोटा तय कर दिया है। इसमें 5.97 लाख क्विटल गन्ने की खरीद को हरी झंडी दी है। हालांकि जिला गन्ना सहकारी समिति के अध्यक्ष खेमराज उमराव ने बोर्ड की बैठक कर चीनी मिल जिले में कुल गन्ना का 85 फीसदी गन्ना खरीदने के लिए लिखा है। अध्यक्ष ने बताया गन्ना किसानों के पास गन्ना है तो उसे चीनी मिल को खरीदना चाहिए। ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इसके लिए चीनी मिल से बात चल रही है।
ई-गन्ना एप से किसान लें पूरी जानकारी
चीनी मिल ने ई-गन्ना एप में गन्ना खरीद केंद्रों के सट्टे, गन्ना खरीद पर्ची जारी होने की तारीख सब कुछ एप पर उपलब्ध है। किसान एंड्राइड मोबाइल या फिर सहज सेवा केंद्र में पहुंच कर सारी जानकारी हासिल कर सकता है। किसानों को मोबाइल में एसएमएस के जरिए भी सूचनाएं दी जा रही हैं।