'जितना पानी खर्च करो, ब्याज सहित वापस करो '
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: इंडिया वॉटर फाउंडेशन के हितधारक संवाद कार्यशाला में डीए
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: इंडिया वॉटर फाउंडेशन के हितधारक संवाद कार्यशाला में डीएम आंजनेय कुमार ¨सह ने कहा Þविकास के लिए समझदारी की •ारुरत है, न कि पैसा की' कहा इस समृद्ध •िाले के विकास की मूल में है श्रम। विकास के लिए हर व्यक्ति को जाति-धर्म को भूल कर सामूहिक सहभागिता करनी होगी। सबको अपना नि•ाम व नीयत बदलनी होगी तभी जिले का सतत विकास होगा।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए इंडिया वाटर फाउंडेशन के चेयरमैन डा. अरविन्द कुमार ने कहा कि सतत विकास के लिए पर्यावरणीय सुरक्षा, जल सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा तथा खाद्य सुरक्षा का होना आवश्यक है। उन्होंने पानी को उद्यम से जोड़ने का मूलमंत्र समझाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण से लिए गए संसाधन पर्यावरण को सर्कुलर इकॉनमी के •ारिये देने होंगे। पानी की समस्याओं को पर्यावरणीय ¨चताओं के बारे में हितधारक संवाद के दौरान इंडिया वाटर फाउंडेशन के विशेषज्ञों ने समाधान व परामर्श दिए। हितधारक संवाद में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसके जरिए लोगों ने पानी के बचाव व उपयोगिता को लेकर चित्र उकेरते हुए पानी बचाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने यहां सार्वजनिक यात्रा के दौरान क्षेत्र की समस्याओं जैसे की पानी की उपलब्धता व गुणवत्ता, नदियों का संरक्षण व नवीनीकरण विशेषत: ससुर खदेरी नदी इत्यादि का अवलोकन किया है और समस्याओं को सूचीबद्ध किया है। इस मौके पर डीपीआरओ अजय आनंद सरोज, डीसी विश्वनाथ तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
इनका किया गया सम्मान
इंडिया वाटर फाउंडेशन द्वारा जल संरक्षण, स्वास्थ्य व स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने पर अर्पिता द्विवेदी, अंकिता ¨सह, ओम नाराण, पुष्पा उमराव, नजमा, सुमन, राकेश तिवारी, धमेंद्र ¨सह परिहार, सबा, रेनू, हरीष, सुनील, विश्वनाथ तिवारी, डा. अनुपम ¨सह, नीरज तिवारी, धर्मेश ¨सह, अमन तिवारी, राम शंकर चक्रवर्ती समेत 20 लोगों को सम्मानित किया गया।