भूमि विवाद में सगे भाइयों को डंडे से पीटा, चार नामजद
संवाद सूत्र खखरेड़ू/हथगाम खखरेड़ू थाने के मानूपुर मजरे कुल्ली गांव में भूमि विवाद के चलते
संवाद सूत्र, खखरेड़ू/हथगाम : खखरेड़ू थाने के मानूपुर मजरे कुल्ली गांव में भूमि विवाद के चलते विपक्षियों ने मिलकर सगे भाइयों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मानूपुर निवासी उदय नारायण मिश्र ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा, भूमि पर पड़ोसी सच्चिदानंद, उमाशंकर, अखिलेश व शैलेश आदि लोग कब्जा करना चाहते हैं। सुबह सभी आए और झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से प्रहार कर उसे व भाई राजकुमार को घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी खखरेड़ू भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों की तहरीर पर मारपीट करने वाले चारों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी प्रकार सुल्तानपुर घोष थाने के अस्तूपुर गांव में चुनावी रंजिश के चलते पड़ोसी कमलेश, विनोद आदि लोगों ने मिलकर रंजना देवी पुत्री रूपचंद्र की पिटाई कर दी।