संक्षेप में पढ़े फतेहपुर बिंदकी-जाफरगंज की चार खबरें
दो महिलाओं ने खाया जहरीला पदार्थ बिदकी कोतवाली की गोभा गांव निवासी रामकिशोर की 45 वर्षी
दो महिलाओं ने खाया जहरीला पदार्थ
बिदकी : कोतवाली की गोभा गांव निवासी रामकिशोर की 45 वर्षीय पत्नी राम रानी देवी ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उधर चांदपुर थाने के देवकीपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार की 26 वर्षीय पत्नी शिव देवी ने भी जहरीला पदार्थ पी लिया। दोनों की हालत खराब होते देख स्वजनों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। संस
शराब के साथ युवक गिरफ्तार
बिदकी : कोतवाली के बरेठर बुजुर्ग गांव निवासी 25 वर्षीय दीपू को खजुहा चौकी पुलिस ने गुरुवार की सुबह 25 पौव्वा देशी शराब के साथ बरेठर मोड़ के से गिरफ्तार किया है। संस
देवर पर छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप
जाफरगंज : थाने के एक गांव की महिला का आरोप है कि बुधवार की देर शाम घर के बाहर देवर बबलू ने गलत नियत से पकड़ लिया। विरोध करने पर लाठी से मार पीटकर लहूलुहान कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर मुकदमा दर्ज किया गया है। संसू
महिला ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप
जाफरगंज : थाने के एक ईंट भट्ठे में काम करने वाली महिला का पति से संबंध समाप्त हो चुके हैं। एक रिस्तेदार ने शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण किया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहाकि विवाद का मामला है। महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। संसू