रेल यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, टिकट बुकिंग से लेकर शिकायत तक के लिए 'रेलवन' एप लॉन्च
रेल प्रशासन ने यात्रियों को हाईटेक सुविधाएं प्रदान करने और रेलयात्रा के झंझटों को दूर करने के लिए 'रेलवन' एप लॉन्च किया है।

भारतीय रेलवे।
HighLights
रेलवन एप यात्रियों को हाईटेक सुविधाएं प्रदान करने के लिए लॉन्च।
टिकट बुकिंग, पीएनआर, लाइव स्टेटस जैसी सुविधाएं एक ही जगह।
रेल यात्रा को झंझट मुक्त और सुहाना बनाने का उद्देश्य।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। रेल प्रशासन ने आमजनों को राहत देने के लिए हाईटेक सुविधाएं देने के लिए रेलवन एप लांच किया है। एप लांच करने का उद्देश्य रेलयात्रा के दौरान आने वाले झंझटों से दूर करना है।
टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन का लाइव स्टेटस, पीएनआर (पैसेंजर नेम रिकार्ड) संबंधी जानकारी, सुझाव, शिकायत, रिटायरिंग रूम बुकिंग की सुविधा एक ही प्लेटफार्म पर मिल सकेगी। रेलवे के अधिकृत रेलवन एप को यात्रियों के लिए एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है।
इसके माध्यम से यात्री आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट, प्लेटफार्म टिकट आदि बुक कर सकते हैं। साथ ही ट्रेन खोज एवं पूछताछ, पीनएआर स्टेटस और लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस जैसी सुविधाओं से लैस है। इसके साथ ही पुरानी सुविधा 139 हेल्पलाइन भी यात्रियों के लिए काम करती है।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि रेलयात्रा की सुविधा बढ़ाने के लिए एप जांच किया गया है। मोबाइल पर एप लांच करके सुविधाओं की जानकारी ली जा सकती है। टिकट बुकिंग आदि की सुविधाओं का लाभ लेकर यात्रा का लाभ लिया जा सकता है।
