यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गोला फेंक में राहुल अव्वल, कबड्डी में भिखनीपुर की टीम जीती
संवाद सूत्र अमौली विकास खंड अमौली के चांदपुर में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

संवाद सूत्र, अमौली : विकास खंड अमौली के चांदपुर में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें परिषदीय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान गोला फेंक में राहुल अव्वल रहे और कबड्डी में भिखनीपुर की टीम विजेता रही।
50 मीटर बालिका दौड़ में रितिका भिखनीपुर प्रथम, बालक वर्ग में अर्पित चांदपुर प्रथम, बालिका की 100 मीटर दौड़ में दीक्षा साल्हेपुर प्रथम, बालक वर्ग में आदर्श पहाड़पुर बड़िगवां प्रथम स्थान हासिल किया है। कबड्डी बालिका वर्ग में भिखनीपुर प्रथम ने गोदहा तथा बालक वर्ग में भिखनीपुर ने चांदपुर को पराजित किया है। गोला फेंक में राहुल ने प्रथम स्थान हासिल किया है। जूनियर विद्यालयों में 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में हेमा चांदपुर प्रथम, बालक वर्ग में कुलदीप धाना प्रथम रहे। 400 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में आफीन भिखनीपुर प्रथम, बालक वर्ग में शिवम चांदपुर ने मारी बाजी। गोला फेंक बालिका में हिमांशी रिठवां ने प्रथम स्थान हासिल किया है। कबड्डी बालिका वर्ग में भिखनीपुर ने गोविदपुर को तथा बालक वर्ग में चांदपुर ने भिखनीपुर को हराया है। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार शुक्ला, उमेश त्रिवेदी, आदित्य पांडेय, अजयपाल, महावीर, अनूप शुक्ला व रामशंकर मौजूद रहे।
