प्रधान सहायक सेवानिवृत्त, कर्मचारियों ने दी विदाई
जासं फतेहपुर कलेक्ट्रेट और तहसीलों की विभिन्न पटलों में सेवा दे चुके विजय मिश्र शनिवार
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 06:32 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 06:32 PM (IST)
जासं, फतेहपुर : कलेक्ट्रेट और तहसीलों की विभिन्न पटलों में सेवा दे चुके विजय मिश्र शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रधान सहायक पद से सेवानिवृत्त हो गए। उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने उन्हें विदाई संघ भवन से दी। डीएम अपूर्वा दुबे ने उनकी प्रशासनिक सेवाओं को सराहा। इस मौके पर एडीएम लालता प्रसाद शाक्य, एडीएम न्यायिक विनीता सिंह, अपर उप जिलाधिकारी प्रियंका, प्रहलाद सिंह रहे। संघ के अध्यक्ष सरफराज हुसेन, मंत्री राम किशोर आदि ने उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने उन्हें बारी-बारी से उपहार सौंपे और उनके कुशल व्यवहार की सराहना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें