पक्का तालाब को प्राचीन पहचान दिलाने का लिया संकल्प
संवाद सहयोगी खागा विश्व धरोहर दिवस मौके पर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की ओर से एक बार फिर
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 08:05 PM (IST)Updated: Sun, 18 Apr 2021 08:05 PM (IST)
संवाद सहयोगी, खागा : विश्व धरोहर दिवस मौके पर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की ओर से एक बार फिर से नगर के पक्का तालाब को प्राचीन पहचान दिलाने का संकल्प लिया गया। केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने विशेष दिवस पर पक्का तालाब को नगर की धरोहर घोषित कर उसके सौंदर्यीकरण व संरक्षण करने की मांग दोहराई। कहा कि विश्व धरोहर दिवस पर शासन, प्रशासन, राजनेताओं, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और नगर वासियों से जरिए मोबाइल संपर्क करके सभी का इस पहल में सहयोग मांगा गया। राम दरबार के सभी कलाकर यहां स्नान की रस्म निभाते थे। घरों में होने वाले शुभ कार्य के निष्पादन के लिए महिलाएं ढोलक-मंजीरा के साथ यहां पहुंचती थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें