राममंदिर निर्माण के लिए लाया जाए अध्यादेश : वासुदेवानंद
संवाद सूत्र, बहुआ : मठों के सर्वराकार एवं शंकराचार्य वासुदेवानंद जी महाराज पन्ना मध्य प्रदेश
संवाद सूत्र, बहुआ : मठों के सर्वराकार एवं शंकराचार्य वासुदेवानंद जी महाराज पन्ना मध्य प्रदेश जाते समय शाह कस्बे के मठ के विवाद को लेकर निरीक्षण किया। रवानगी पूर्व उन्होंने कहाकि पूर्व में उच्चाधिकार समिति की बैठक में सरकार से संत समाज ने आग्रह किया है कि मंदिर का निर्माण जल्द कराया जाए। इसके लिए दोनों सदनों में अध्यादेश लाया जाए। संत समाज आशान्वित है कि जल्द ही राम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त होगा।
शंकराचार्य शाह मठ के उपाध्यक्ष कस्बे के अशोक ¨सह चंदेल के आवास पर रुके। कस्बे में गो¨वदपुरी मठ के विवाद की सूचना पर उन्होंने जानकारी जुटाई और बोले कि समय आने पर कार्रवाई होगी। दोनों पक्षों को समझाने आया हूं कि विवाद न करें। एक सवाल पर कहा कि हलांकि प्रयागराज में यह अर्ध कुंभ है लेकिन प्रदेश सरकार जिस तरह से सुविधाओं के लिए काम करा रही है वह कार्य महाकुंभ में भी देखने को नहीं मिला है। यह सौभाग्य की बात है कि सूबे को वैरागी संत जैसा मुखिया मिला है जो अपनी सोच और मेहनत से समाज को कुछ दे रहा है, ले कुछ नहीं रहा। साथ ही इसमें पीएम मोदी को जोड़ते हुए कहाकि योगी-मोदी अथक कार्य कर रहे हैं। प्रवीण तोगड़िया द्वारा अयोध्या में राम मंदिर को लेकर जुटाई जा रही भीड़ के प्रश्न पर बोले कि सुना है कि वह राजनैतिक पार्टी बनाने जा रहे हैं। तोगड़िया विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हैं वह नेक एवं अच्छे इंसान है। सरकार से उनका क्या मतभेद है यह बात वहीं बता सकते हैं।
हटाए गए सर्वराकार को पुलिस ने भगाया
मठों के मुखिया शंकराचार्य वासुदेवानंद के आने की जानकारी पर स्थानीय मठ के हटाए गए सर्वराकार अमर चैतन्य भी पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों से मिलने की इच्छा जताई लेकिन चौकी इंचार्ज शाह सहित पुलिस वालों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। कुछ देर खड़े रहने के बाद उन्होंने गुस्सा निकालनी चाही तो पुलिस वालों ने जबरिया पकड़कर बाहर कर दिया। अमर चैतन्य मठ में अनाधिकार कर किए गए कब्जे व खुद को भगाने की शिकायत करने आए थे।