बेटे और बहू से झगड़कर वृद्ध ने लगाई फांसी, मौत
संवाद सूत्र ललौली जिले के राजहंस ब्रिक फील्ड में बेटे और बहू के साथ ईट पथाई का काम करने वाले वृद्ध ने झगड़ कर फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। रात में की गई आत्महत्या की जानकारी सुबह पहर ग्रामीणों को हुई। सूचना पर पहुंचे बेटे ने शिनाख्त की। बांदा जनपद के महोखर थाना जमालपुर निवासी 65 वर्षीय मैयादीन का अपने पुत्र संतोष और बहू सीमा के साथ बीती रात 8 बजे परिवार के बीच खाना खाते समय विवाद हो गया। कहासुनी के बाद सभी ने खाना खाया और फिर सभी सोने के चले गए। रात में वृद्ध चुपचाप घर से बाहर निकल गया। समीप के गांव चंदौरा के जंगल में जाकर नीम के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी।
संवाद सूत्र, ललौली : जिले के राजहंस ब्रिक फील्ड में बेटे और बहू के साथ ईट पथाई का काम करने वाले वृद्ध ने झगड़ कर फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। रात में की गई आत्महत्या की जानकारी सुबह पहर ग्रामीणों को हुई। सूचना पर पहुंचे बेटे ने शिनाख्त की।
बांदा जनपद के महोखर थाना जमालपुर निवासी 65 वर्षीय मैयादीन का अपने पुत्र संतोष और बहू सीमा के साथ बीती रात 8 बजे परिवार के बीच खाना खाते समय विवाद हो गया। कहासुनी के बाद सभी ने खाना खाया और फिर सभी सोने के चले गए। रात में वृद्ध चुपचाप घर से बाहर निकल गया। समीप के गांव चंदौरा के जंगल में जाकर नीम के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह हुई तो पुत्र और बहू पिता को खोजने लगे। काफी देर तक परेशान रहे। उधर ग्रामीणों ने जंगल में एक वृद्ध का शव पेड़ से लटकते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। इधर खोजबीन से हारे बेटे ने पुलिस की मदद ली तो सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर उसने शिनाख्त की। बेटे ने बताया कि खाने के समय विवाद हुआ था लेकिन विश्वास नहीं था कि पिता इतना बड़ा घातक कदम उठा लेंगे। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि परिवार में हुए विवाद के बाद वृद्ध द्वारा आत्महत्या करने का प्रकरण सामने आया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।