केक काटकर नेताजी की मांगी लंबी उम्र
जागरण संवाददाता फतेहपुर समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन रविवार को पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव के साथ पूर्व विधायक सहित सपाइयों की मौजूदगी में केक काटा गया। केक काटते ही सपाइयों ने एक स्वर से संरक्षक श्री यादव के दीर्घायु होने की कामना की। पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक मदनगोपाल वर्मा, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरन निर्मल, महासचिव देवी गुलाम कुशवाहा ने जन्मदिन पर पार्टी की गौरव गाथा दोहराई।कार्यक्रम में जगदीश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दयालू गुप्ता, वंदना राकेश शुक्ला, अरुणेश पाण्डेय,कुश वर्मा, विनोद पासी ने उन्हें गरीबों, मजलूमों का रहनुमा करार दिया। बलिराज उमराव, ओमचंद्र मिश्रा, नफीसुद्दीन, चौ. मंजर यार, चंद्र प्रकाश लोधी, कपिल यादव, संगीताराज पासी, वीरेंद्र यादव सहित सैकड़ों सपाई मौजूद रहे। ---------------------------------------------- गोकुलपुर में जन्मदिन को परंपरागत ढंग से मनाया - बिदकी तहसील के गोकुलपुर गांव में पिछले 35 वर्षों से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन मनाया जा रहा है। सुरेंद्र सिंह यादव के यहां पर जन्म दिन मनाने के लिए पूर्व जिला महासचिव मयंक सिंह सहित लोगों ने तैलचित्र पर रोली चंदन का टीका लगाकर दीर्घायु की कामना की। छेदा सिंह यादव, राजेंद्र, फूल सिंह, रामराज, छोटे, सेवालाल, डा. ओपी त्रिपाठी, विष्णु दयाल द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उधर अमौली में राजेंद्र सिंह के आवास में केक काट कर मुलायम सिंह यादव का जन्म मनाया गया। खागा तहसील के खखरेडू में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तौफीक की अगुवाई में अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। आवेश खान, मो. आतिब, असद मोहम्मद, इस्तियाक, रामू, शनि आदि ने जन्मदिन मनाया।