राक्रांपा कार्यकर्ताओं ने थामा सपा का दामन
जासं फतेहपुर शनिवार को सपा के जिला कार्यालय में राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के सैकड़ों का
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 08:43 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 08:43 PM (IST)
जासं, फतेहपुर : शनिवार को सपा के जिला कार्यालय में राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता सपा के झंडे-बैनर लगाकर पहुंचे। अगुवाई अयाह-शाह विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी डॉ. हरिश्चंद्र सिंह कर रहे थे। सपा जिलाध्यक्ष विपिन यादव, उपाध्यक्ष जगदीश सिंह चौहान, पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रसेन यादव समेत कई पार्टीजनों ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने सपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई। राजकुमार लोधी, कौशल सिंह, अशोक कुमार, कमलेश लोधी, अर्जुन लोधी, अमित लोधी, अंशु लोधी समेत सैकड़ों लोग रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें