फांसी पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप
कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र के सवित्री नगर निवासी दिनेश (26) का शव रविवार सुबह फांसी पर लटका मि
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 11:20 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 11:20 PM (IST)
कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र के सवित्री नगर निवासी दिनेश (26) का शव रविवार सुबह फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे भाई देशराज ने भाभी मंजू पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। फतेहपुर निवासी दिनेश चकेरी में रहकर पुताई का काम करते थे। आठ साल पहले भाई सज्जन की मौत के बाद दिनेश ने भाभी मंजू से शादी कर ली थी। इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। तहरीर व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें