आठ को आएंगी आयोग की सदस्य, करेंगी जनसुनवाई
जन सुनवा ई हो गी
By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Aug 2022 07:21 PM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2022 07:21 PM (IST)
आठ को आएंगी आयोग की सदस्य, करेंगी जनसुनवाई
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : महिलाओं को त्वरित न्याय मिले और महिला उत्पीड़न की घटनाएं थमें इसके लिए राज्य महिला आयोग निरंतर कार्य कर रहा है। आठ अगस्त को आयोग की सदस्य अनीता सचान जिले में रहेंगी। वह मिशन शक्ति अभियान के कार्यों की समीक्षा करेंगी और महिला उत्पीड़न मामलों में पीड़ितों से सीधे रूबरू होकर समस्याएं सुनेंगी। कोई भी पीड़ित महिला सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक उनसे डाक बंगले में मिल सकती है। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि महिलाएं अपना प्रार्थना पत्र दो प्रतियो में फोटो लगाकर और साथ में पहचान पत्र संलग्न कर दे सकती हैं। उनके प्रकरण की सुनवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें