शुद्ध खाना बनाएं और पैक करके ही पहुंचाएं
गैर राज्यों से लौट रहे प्रवासियों व लॉकडाउन में फंसे लोगों को भोजन पहुंचाने के लिए सदर तहसील में कम्युनिटी किचेन संचालित किया जा रहा है। डीएम संजीव सिंह व एसपी प्रशांत वर्मा ने रविवार की दोपहर कम्युनिटी किचेन का औचक निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि किचेन में बनने वाला खाना शुद्धता के साथ बनाया जाए और पैक करके ही जरूरतमंदों व क्वारंटाइन प्रवासियों तक पहुंचाया जाए। इस दौरान उन्होंने रसोई के अंदर पहुंच कर खाना बना रहे कारीगरों की शुद्धता भी जांची।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: गैर राज्यों से लौट रहे प्रवासियों व लॉकडाउन में फंसे लोगों को भोजन पहुंचाने के लिए सदर तहसील में कम्युनिटी किचेन संचालित किया जा रहा है। डीएम संजीव सिंह व एसपी प्रशांत वर्मा ने रविवार की दोपहर कम्युनिटी किचेन का औचक निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि किचेन में बनने वाला खाना शुद्धता के साथ बनाया जाए और पैक करके ही जरूरतमंदों व क्वारंटाइन प्रवासियों तक पहुंचाया जाए। इस दौरान उन्होंने रसोई के अंदर पहुंच कर खाना बना रहे कारीगरों की शुद्धता भी जांची।
कम्युनिटी किचेन में खाना बनाने वाले कारीगर हैंड ग्लब्स और सिर व फेस कवर करके खाना बनाते मिले। उन्होंने स्टोर रूम में पहुंच कर सब्जी का रख रखाव देखा और कहा कि तहसील स्तर के अफसर नियमित किचेन की गतविधियों पर नजर रखें। ताकि किसी भी दशा में संक्रमण को बढ़ने से रोका जाए। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने कम्युनिटी किचेन के भोजन को चखा और गुणवत्ता परखी।