यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कानून व्यवस्था ठीक रखना पहली प्राथमिकता
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : नवागांतुक पुलिस कप्तान सुश्री श्रीपर्णा गांगुली ने कहा कि कानून व्

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : नवागांतुक पुलिस कप्तान सुश्री श्रीपर्णा गांगुली ने कहा कि कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्पीड़न करने वालों को सख्त कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा। फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। कहा कि काम से कोई समझौता नहीं होगा। फिलहाल अभी जिले की भौगोलिक स्थिति समझी जा रही है कि यहां किस तरह की घटनाएं सर्वाधिक हैं।
2006 बैच की आइपीएस की पहली पोस्टिंग सिद्धार्थनगर जिले में बतौर एसपी के पद पर हुई। शनिवार को देर शाम पत्रकार से वार्ता के दौरान नवागांतुक एसपी ने बताया कि उसके बाद दूसरी पोस्टिंग एसएसपी झांसी, तीसरी पोस्टिंग एसपी सीतापुर, चौथी पो¨स्टग 10 बटालियन पीएसी कमांडेंट बाराबंकी एवं पांचवीं पोस्टिंग एसपी प्रशासन डीजीपी कार्यालय लखनऊ थी। डीजीपी कार्यालय से वह फतेहपुर में बतौर एसपी का चार्ज लिया। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि जिले में पहली महिला एसपी वह बनी हैं इसलिए आम जनमानस की समस्याओं के निराकरण पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।
