Move to Jagran APP

महिलाओं से सुनी उनके मन की बात

औंग संवादसूत्र (फतेहपुर ) कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने औंग कस्बे में महिलाओं

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 11:57 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 06:20 AM (IST)
महिलाओं से सुनी उनके मन की बात
महिलाओं से सुनी उनके मन की बात

औंग, संवादसूत्र (फतेहपुर ) :

loksabha election banner

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने औंग कस्बे में महिलाओं से संवाद किया। उनके मन की बात सुनी। महिलाओं ने बेबाकी से सवाल किए और जवाब पाकर संतुष्ट दिखीं। अपने बीच कुर्सी पर बैठी प्रियंका को देख महिलाओं के चेहरे प्रसन्नता से खिले थे। प्रियंका ने कार्यक्रम के दौरान उज्ज्वला योजना पर भी सवाल खड़े किए। कहा, एक बार के बाद दोबारा किसी ने सिलेंडर नहीं भरवाया है। सभी महिलाओं की इस पर हामी भी भरवाई। महिलाओं ने कहा कि बहुत अच्छा लगा, पहली बार किसी ने इतने करीब से कम से कम हमारी बात तो सुनी। न्याय योजना के 72 हजार रुपये महिलाओं के खाते में जाने के वादे का भी स्वागत किया।

---

बात करके लगा कुछ बदलेगा

छात्रा रचना पटेल ने नौकरी के लिए आने वाली वैकेंसी अचानक निरस्त कर दिए जाने का मामला उठाया। बकौल रचना, प्रियंका ने सबसे अधिक ध्यान से उसकी बात सुनी। इतने करीब से इतने बड़े नेता तक बात पहुंचाने का मौका मिला, यही संतोष देने वाली बात है। नहीं तो कौन सुनना चाहता है।

--

महिला आरक्षण की रखी बात

महिलाओं के आरक्षण पर गीता पटेल ने सवाल किया तो प्रियंका ने महिलाओं को सशक्त बनाना का वादा किया। कहा कि महिलाओं को मजबूत करने के लिए ही न्याय योजना के रुपये उनके खाते में डाले जाएंगे। जवाब से गीता बेहद खुश हैं। बोलीं, नेताओं को ऐसे ही संवाद स्थापित करने चाहिए ताकि हकीकत सामने आ सके।

------

बेहसहारा पशुओं की समस्या

ऊषा ने बेसहारा मवेशियों से हो रहे फसलों के नुकसान की बात कही। कहा कि बड़ी दिक्कत है। खेत बेसहार मवेशी चर गए, कैसे परिवार चले। ऊषा के मुताबिक प्रियंका ने जवाब में कहा कि परिवार चलाने के लिए ही गरीबों को न्याय योजना में पैसा दिया जा रहा है। हमारी सरकार बनेगी तो यह समस्या नहीं रहेगी। यह भी पूछा कि पहले तो ऐसा नहीं था.।

---

शराब बंदी की भी रखी मांग

गुलाबी गैंग की पुष्प पटेल ने प्रियंका के समक्ष शराब बंदी की बात रखी। पुष्प ने कहा कि प्रियंका ने उनकी बात का सिर हिला कर समर्थन किया है। इससे लगता है कि कांग्रेस की सरकार आएगी तो शराब बंदी लागू होगी। बोलीं, प्रियंका का इतना सरल स्वभाव है कि सोफे पर न बैठकर प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठ बात सुनी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.