जानो विधिक अधिकार, बरकरार रखो सम्मान
जागरण संवाददाता फतेहपुर शासन की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति के तहत शनिवार को नगर
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : शासन की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति के तहत शनिवार को नगर पालिका परिषद में कार्यशाला का आयोजन किया गया। दफ्तर में काम करने वाली महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से अधिशासी अधिकारी मीरा सिंह ने बैठक बुलाई। अधिशासी अधिकारी ने महिलाओं से कहाकि भारतीय संविधान में महिलाओं के लिए तमाम अधिकार दिए गए हैं। इनको जाने बिना हम सम्मान को सुरक्षित नहीं रख सकते हैं। कहा, बढ़ते हुए अपराध और अत्याचार से निपटने के लिए महिला हेल्प डेस्क का निर्माण गया है। किसी भी आपात स्थिति के लिए डायल 112, 1090 जैसे मोबाइल नंबरों पर बुरी स्थिति में फंसने पर मोबाइल से काल करके मदद ली जा सकती है। इसके साथ ही पाक्सो एक्ट सुरक्षा का बड़ा हथियार है। छेड़छाड़ आदि से निपटा जा सकता है। इस मौके पर सफाई निरीक्षक राकेश कुमार गौड़, सफाई प्रभारी मो. हबीब ने कानूनों की जानकारी दी।