Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनेगा किचन गार्डेन

संवाद सूत्र बिदकी/अमौली बच्चों व गर्भवती महिलाओं को कुपोषण के बचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद

By JagranEdited By: Updated: Sun, 27 Sep 2020 12:02 AM (IST)
Hero Image
आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनेगा किचन गार्डेन

संवाद सूत्र, बिदकी/अमौली : बच्चों व गर्भवती महिलाओं को कुपोषण के बचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र के किचन गार्डेन में सहजन के पौधे लगेंगे। शनिवार को सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओें को सहजन के पौधे वितरित किए। इसके अलावा अन्य सब्जियों के बीज भी वितरित किए गए। सीडीपीओ कार्यालय अमौली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं और बच्चों को कुपोषण के बचाने को लेकर बैठक हुई। कार्यवाहक सीडीपीओ अंजू उत्तम ने कहाकि घर का किचन जितना समृद्ध होगा कुपोषण उतना ही दूर होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहाकि महिलाओं को घर पर ही किचन गार्डेन बनाने की सलाह दें। हरी सब्जियां उगाएं उनका सेवन करें। सभी किचेन गार्डेन में सहजन अवश्य लगाएं। सहजन कुपोषण दूर करेगा। 193 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हरी सब्जियों के बीज व सहजन के पौधे दिए गए। उधर खजुहा ब्लाक के फरीदपुर आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह के उपलब्ध में गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की आडिट क्वार्डिनेटर सुधा त्रिवेदी व रंजना दीक्षित, आशा संगिनी संगीता देवी, गीता देवी के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेहाना परवीन आदि मौजूद रहीं।