विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में इकलौते बेटे की मौत से टूटा पिता, संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत मिल था बीसीए छात्र

Published: Tue, 08 Sep 2026 03:34 PM (IST)

कानपुर के बर्रा थानाक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में अचेत मिले बीसीए छात्र ऋषभ की इलाज के दौरान मौत ...और पढ़ें

ऋषभ की फाइल फोटो। स्जवन

ऋषभ की फाइल फोटो। स्जवन

HighLights

  1. बीसीए छात्र ऋषभ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

  2. घर पर अकेला था छात्र, इलाज के दौरान निधन

  3. मकान मालिक ने युवकों की पार्टी की बात बताई

जागरण संवाददाता, कानपुर। बर्रा थानाक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में अचेत मिले बीसीए छात्र की इलाज के दौरान मंगलवार तड़के मौत हो गई। घटना के समय छात्र घर पर अकेला था और उसके स्वजन काम पर गए थे। छात्र की बड़ी बहन गुरुग्राम में इंजीनियर है।

बर्रा विश्व बैंक में रहने वाले संजय शुक्ला दादा नगर स्थित फैक्ट्री में काम करते है वहीं उनकी पत्नी रेनू भी पनकी स्थित फैक्ट्री में काम करती हैं। उनकी बड़ी बेटी अंजली इंजीनियर है और गुरुग्राम स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में जाब करती है। संजय शुक्ला ने बताया कि उनका 19 वर्षीय इकलौता बेटा ऋषभ गोविंद नगर स्थित वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट से बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र था। माता-पिता दोनों के काम पर जाने के चलते ऋषभ घर पर अकेला रहता था।

सोमवार देर शाम पिता संजय काम से लौटे तो उन्हें दरवाजा खुला मिला और ऋषभ बिस्तर पर अचेत पड़ा था इस पर वह उसे आनन फानन पहले प्रिया अस्पताल और बाद में एलएलआर अस्पताल ले गए। जहां मंगलवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मकान मालिक ने पिता संजय को बताया कि उनकी गैर माैजूदगी में तीन-चार युवक आए थे और उन्होंने पार्टी की थी।

वहीं ऋषभ की मौत के बाद एक युवती भी उसके घर पहुंची। बर्रा थाना प्रभारी रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

 

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।