विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फतेहपुर में पत्रकार की चाकू से गोदकर हत्या, साथी घायल; नौ नामजद और सात अज्ञात पर मुकदमा

Published: Thu, 31 Oct 2024 09:49 AM (IST)

फतेहपुर में एक पत्रकार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई और उनका साथी घायल हो गया। प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त ...और पढ़ें

फतेहपुर में पत्रकार की चाकू से गोदकर हत्या
फतेहपुर में पत्रकार की चाकू से गोदकर हत्या

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। करोड़ों की प्रापर्टी खरीद फरोख्त के विवाद में एएनआई के संवाद सूत्र व इनके साथी पर बुधवार रात चाकुओं से प्रहार कर दिया गया। जिससे 45 वर्षीय पत्रकार दिलीप सैनी की एलएलआर हॉस्पिटल कानपुर में मौत हो गई। घायल साथी का उपचार चल रहा है।

शहर के भिटौरा रोड बिसौली गांव में रहने वाले दिलीप सैनी लखनऊ व फतेहपुर के बिंदकी, राधा नगर, गाजीपुर सहित जिले के कई कस्बों में प्रापर्टी की खरीद फरोख्त का काम करते थे। बुधवार रात अपने दोस्त शाहिद निवासी लाला बाजार के साथ अपने घर पर थे। तभी 15 से अधिक लोगों ने घर में घुसकर चाकुओं से हमला कर दिया और खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर भाग निकले। हमले में घायल पत्रकार ने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि शाहिद का उपचार चल रहा है।

सीओ बोले - प्रापर्टी विवाद की थी रंजिश

सीओ सिटी सुशील दुबे ने बताया कि प्रापर्टी विवाद की रंजिश में धारदार हथियार के हमले में घायल दिलीप सैनी की मौत हो गई है। जिसमें नौ नामजद व सात अज्ञात लोगों पर बंधक बनाकर, मारपीट व तोड़फोड़ का मुकदमा लिखा गया है। हमलावरों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ट्रैक्टर बचाने के चक्कर में सवारियों से भरी बस खंती में गिरी, छह घायल

राधानगर थाने के बांदा-टांडा मार्ग के कटका बाइपास के समीप बुधवार की सुबह बहराइच के रास्ते गोवा से नेपाल जा रही सवारियों से भरी बस ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में पलट कर खंती में जा गिरी। सुबह नौ बजे हुए हादसे के बाद बस के अंदर से चीख पुकार मच गई। राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। पलटी पड़ी बस के ऊपर खड़े होकर खिड़कियों के सहारे निकाला गया।

हादसे में दो सवारियों को अधिक चोट लगने के साथ छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सवारियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मौके से ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया। महाराष्ट्र प्रांत के कराठ क्षेत्र में संचालित एक फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले नेपाल और बहराइच के लोग दीवाली की छुट्टी पर घर जाने के लिए निकले थे। इसी क्षेत्र के कुछ मजदूर गोवा में भी काम करते हैं। बस गोवा रास्ते नेपाल के लिए निकली थी।

बुधवार सुबह कटका बाईपास के पास एक ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। बस चालक अर्जुन ने बताया कि बस इंदौर की है। सभी गोवा से नेपाल जा रहे थे।

थाना प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर हैं। दो को चोट लगने पर जिला अस्पताल भेजा गया था। बस कंपनी ने सूचना पर एक बस का इंतजाम करके भेजा। जिससे सवारियों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। बस में बच्चों को मिलाकर 45 सवारियां थी।

इसे भी पढ़ें: सिर में लगी मिट्टी से हुआ हत्या का पर्दाफाश, महिला से अवैध संबंधों में पति और जेठ ने मिलकर युवक को मार डाला