किशोर हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग
संवाद सूत्र धाता थाना क्षेत्र के गांव गोढ़वा से धाता गांव को जाने वाले मार्ग पर बीते सात मार्च क
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 11:30 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 11:30 PM (IST)
संवाद सूत्र, धाता : थाना क्षेत्र के गांव गोढ़वा से धाता गांव को जाने वाले मार्ग पर बीते सात मार्च को एक अज्ञात किशोर का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान के लिए पुलिस लगातार कोशिश में जुटी थी। कौशांबी जनपद क्षेत्र के एक परिवार की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस ने काम किया तो कई अहम सुराग हाथ लग गए। सूत्रों का कहना है धाता पुलिस ने दो दिन पहले स्थानीय थाने के एक गांव से दो व्यक्तियों को पकड़कर उनसे भी पूछताछ की है। बताते हैं कौशांबी जनपद निवासी एक पारिवारिक द्वारा किशोर की हत्या की बात सामने आई है। एसएचओ हेमराज सरोज का कहना था हत्याकांड मामले में पुलिस तेजी से काम कर रही है। खुलासे के संबंध में अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें