Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जयमाल के बाद दूल्हा गायब, नीम के पेड़ पर लटका मिला कोट व रुमाल; फिर अगले दिन...

    Updated: Thu, 18 Jan 2024 06:42 PM (IST)

    Fatehpur Latest News अगवानी व द्वारचार बाद शादी की खुशियां उस समय बिखर कर रह गई जब जयमाल करने के बाद मध्यरात्रि अचानक नशेड़ी दूल्हा गायब हो गया। जिससे खलबली मची रही। शादी के लिए बराती व जनाती उसे रात भर ढूंढते रहे लेकिन दूल्हा नहीं मिला। गांव किनारे नीम के पेड़ में दूल्हे का कोट व रूमाल टंगा मिला।

    Hero Image
    जयमाल के बाद दूल्हा गायब, नीम के पेड़ पर लटका मिला कोट व रुमाल; फिर अगले दिन...

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। अगवानी व द्वारचार बाद शादी की खुशियां उस समय बिखर कर रह गई जब जयमाल करने के बाद मध्यरात्रि अचानक नशेड़ी दूल्हा गायब हो गया। जिससे खलबली मची रही। शादी के लिए बराती व जनाती उसे रात भर ढूंढते रहे लेकिन दूल्हा नहीं मिला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव किनारे नीम के पेड़ में दूल्हे का कोट व रूमाल टंगा मिला। खास बात ये है कि वर पक्ष को भी लापता बेटे के बारे में कुछ नहीं मालूम था। जिससे वधू पक्ष ने गुरुवार दोपहर शादी का रिश्ता तोड़ दिया।

    शहर के रेलबाजार बाल्मीकि मोहल्ले में रहने वाले रामलाल अपने बेटे अजय कुमार की बरात लेकर बुधवार देर शाम थरियांव थाने के एक गांव गए थे। हंसी-खुशी के बीच शादी की खुशियों का माहौल चल रहा था। अगवानी समेत अंगूठी पहनाने व द्वारचार की रस्में पूरी हो गई।

    दूल्हा हुआ गायब

    मंडप पर बराती व जनाती पक्ष भोजन करने के बाद जयमाल देख रहे थे। मध्यरात्रि वर व वधू के बीच जयमाल की रस्म पूरी होते ही अचानक दूल्हा अजय गायब हो गया। जिसकी तलाश गुरुवार सुबह 11 बजे तक होती रही लेकिन वह नहीं मिला। जिसका कोट व रूमाल गांव किनारे नीम के पेड़ में टंगा मिला।

    थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि दूल्हा काफी नशे में था और रात को शादी छोड़कर भाग निकला। रिश्ता टूट जाने के बाद वर-वधू पक्ष के बीच समझौता हो गया है। पता चला है कि होने वाला दूल्हा अपने घर पहुंच गया है।

    इसे भी पढ़ें: हत्या मामले में उत्तराखंड के भाजपा नेता को यूपी की कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराना है मामला

    comedy show banner
    comedy show banner