नगर पालिका तालाबों के आसपास तैयार करेगी ग्रीन बेल्ट
संवाद सहयोगी, ¨बदकी : नगर को हरा भरा बनाने के लिए अब तालाबों के किनारे छायादार पौध लगा
संवाद सहयोगी, ¨बदकी : नगर को हरा भरा बनाने के लिए अब तालाबों के किनारे छायादार पौध लगाए जाएंगे। नगर पालिका तालाबों के आसपास ग्रीन बेल्ट तैयार करने की कार्ययोजना बनाई है।
नगर पालिका नगर क्षेत्र के अंदर कोई बड़ी ग्रीन बेल्ट नहीं बना पाई है। बड़े पेड़ टूट कर गिर रहे हैं। इस कारण बस्ती के अंदर पेड़ों की संख्या में लगातार घट रही है। पर्यावरण की ²ष्टि से यह स्थित काफी गंभीर है। नगर पालिका ने आंबेडकर, गांधी व खजुहा चौराहे को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों में पौधरोपण करा चुकी है। टेंपो की अराजकता के कारण सड़कों के किनारे लगाए पौधे दरख्त बनने से पहले ही नष्ट हो गए। नगर पालिका ने पुरानी ¨बदकी में ज्वाला जी मंदिर से डूडेर्श्वर मंदिर को जाने वाले मार्ग में ग्रीन बेल्ट बनाई है। इसमें कई स्थानों पर पौधे सूख कर नष्ट हो गए हैं। अब नगर पालिका शहर क्षेत्र में स्थित बड़े तालाबों में ग्रीन बेल्ट तैयार करेगी। तालाबों के किनारे बड़े छायादार पेड़ के पौधे लगाए जाएंगे।
'नगर क्षेत्र के अंदर स्थित तालाबों को देखा जा रहा है। प्रयास होगा कि सभी तालाबों के किनारे बड़े छायादार पेड़ वाले पौधे लगाए जाएं। निर्माण व सफाई विभाग को योजना तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।' -निरूपमा प्रताप ईओ नपा ¨बदकी