बदहाल बिजली आपूर्ति के खिलाफ किसानों में रोष
संस खागा तहसील मुख्यालय में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) राष्ट्रीयतावादी की अपील
By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 07:54 PM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 07:54 PM (IST)
संस, खागा : तहसील मुख्यालय में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) राष्ट्रीयतावादी की अपील पर किसानों ने बदहाल बिजली आपूर्ति, आवास योजना में धांधली तथा ग्रामीणांचल में अवैध कब्जों के खिलाफ आवाज बुलंद की। तहसील अध्यक्ष जीतेंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। किसानों का कहना था बीते एक महीने से बिजली आपूर्ति बेपटरी है। विभागीय अधिकारी समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी संतोष शर्मा ने समझा और धरना समाप्त कराया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष के अलावा रामभजन, रामशरन, अखिलेश सिंह, छोटेलाल, धर्म सिंह, पप्पू सिंह, शिव सिंह आदि किसान रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें