विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व मंत्री जनसेवक और उनकी पत्नी को दी श्रद्धांजलि

Published: Fri, 18 Sep 2026 10:58 PM (IST)

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने फतेहपुर के बिंदकी स्थित संदीपनि इंटर कॉलेज में पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह और उनकी पत्नी ...और पढ़ें

पूर्व मंत्री स्व. अमरजीत सिंह जनसेवक व उनकी पत्नी प्रमिला सिंह को श्रद्धांजलि अपर्ति करते पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द । जागरण

पूर्व मंत्री स्व. अमरजीत सिंह जनसेवक व उनकी पत्नी प्रमिला सिंह को श्रद्धांजलि अपर्ति करते पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द । जागरण

HighLights

  1. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने फतेहपुर में पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि

  2. अदमापुर में पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह व पत्नी को याद किया

  3. परिवार के साथ एक घंटा बिताया, गोल्डन बाबा से मुलाकात की

संवाद सहयोगी, बिंदकी(फतेपहुर)। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने संदीपनि इंटर कालेज अदमापुर में पूर्व मंत्री स्व. अमरजीत सिंह व उनकी पत्नी स्व.प्रमिला सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस मौेके पर उन्होंने पूर्व मंत्री के परिवार के साथ एक घंटे का समय बिताने के साथ ही पूर्व मंत्री के साथ मेल मुलाकातों की यादों को ताजा किया। वह पूर्व मंत्री की पत्नी के निधन के बाद आयोजित त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने के गांव पहुंचे थे।


पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उनकी पत्नी सविता कोविन्द, पुत्री स्वाती कोविन्द शाम 4.50 बजे संदीपनि इंटर कालेज पहुंचे थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डीएम निधि गुप्ता वत्स व एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने गुलदस्ता भेंटकर कर अगवानी की। पुलिस ने उन्हें गार्ड आफ आनर दिया। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति ने स्वर्गीय अमरजीत सिंह जनसेवक व उनकी दिवंगत पत्नी प्रमिला सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रभारी मंत्री अजीत पाल, बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, राजेश शुक्ला, देवेंद्र सिंह गौतम, दीपक पटेल, सुरेंद्र सिंह यादव, डा. राजेश गुप्ता सहित अन्य लोगों से मुलाकात की।

पूर्व मंत्री के परिवार में पुत्र आशीष सिंह, अमित सिंह, विभा सिंह, चारु सिंह, अभिषेक सिंह, कृष्णा सिंह, ऋषभ, रवींद्र सिंह, विक्रम सिंह, विजय सिंह चौहान, अर्जुन सिंह से मुलाकात की। परिवार से बातचीत के दौरान कई पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक के साथ के कई संस्मरण भी परिवार को सुनाए।

गोल्डेन बाबा से मिले पूर्व राष्ट्रपति

एक घंटे रुकने के बाद प्रस्थान के समय सामने खड़े गूगल गोल्डेन बाबा उर्फ मनोजानंद महाराज से भी पूर्व राष्ट्रपति ने मुलाकात की। उन्होंने दो मिनट तक बात करने के बाद गोल्डेन बाबा ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया। इसके अलावा शिव शक्ति अखाड़ा के मधुराम शरण शिवा से मिले। इस दौरान गैलरी में खड़े ग्रामीणों की ओर देखकर पूर्व राष्ट्रपति सहज भाव से मुस्कुराए और कई लोगों से हाथ भी मिलाया।