भाजपा के पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, फतेहपुर में मुकदमा दर्ज
भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भइया को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी देने वाले ...और पढ़ें

प्रदेश शासन के पूर्व राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह
HighLights
पूर्व भाजपा मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह को फेसबुक पर धमकी।
गोली मारने की धमकी के साथ 50 लाख रुपये इनाम घोषित।
फतेहपुर पुलिस ने आरोपित धरमवीर सिंह पर मुकदमा दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। भाजपा के पूर्व मंत्री राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भइया को गोली मारने की धमकी देने एवं इसके लिए 50 लाख रुपये नकद, एक फार्चूनर व दस बीघा खेत इनाम घोषित करने वाले फेसबुक एकाउंट आरोपित के विरुद्ध मानहानि के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हथगाम कस्बा के वार्ड नंबर 9 तेहीपारा निवासी गणेशीलाल साहू ने पुलिस को दी गई तहरीर में स्पष्ट किया है कि वह भाजपा हथगाम मंडल का अध्यक्ष है।
हुसेनगंज क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व विधायक एवं उप्र. शासन के पूर्व राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भइया को इंटरनेट मीडिया के फेसबुक प्लेटफॉर्म पर फेसबुक आईडी धरमवीर सिंह एकाउंट से खुलेआम जान से मारने व गोली से उड़ाने की धमकी के साथ अभद्र भाषा व टिप्पणी कर उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल किया जा रहा है।
जिससे पूर्व मंत्री को जान का खतरा बना हुआ है। एसओ अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर इंटरनेट मीडिया फेसबुक एकाउंट के आरोपित धरमवीर सिंह के विरुद्ध मानहानि के तहत धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
