पांच नये एल-1 अस्पताल घोषित, बढ़ेंगे 750 बेड
जागरण संवाददाता फतेहपुर कोरोना के बढ़ते संकट के बीच प्रशासन ने भी उपचार सुविधा के
जागरण संवाददाता, फतेहपुर :
कोरोना के बढ़ते संकट के बीच प्रशासन ने भी उपचार सुविधा के लिए कमर कस ली है। अभी तक जिले में एक मात्र एल-1 अस्पताल था, जिसमें आश्रम पद्धति स्कूल को अटैच कर 250 बेडों में उपचार सुविधा दी जा रही थी, लेकिन जिस तरह से मरीज बढ़ रहे हैं उससे यह सुविधा भी छोटी पड़ने लगी है। अब प्रशासन ने पांच और जगहों पर एल-1 अस्पताल बनाने की घोषणा कर दी है। इनमें 750 बेड लगाने का काम शुरू हो गया है, जल्द ही इनमें भी उपचार सुविधा दी जाएगी।
दरअसल बीते एक माह से पॉजिटिव मरीज मिलने की संख्या लगातार बढ़ रही है, हर दिन दस से 15 के औसत में मरीज निकल रहे हैं। जुलाई माह के अंत तक पांच नये एल-1 अस्पताल संचालित करने की तैयारी की गई है। ताकि ज्यादा संख्या में मरीज मिलने पर भी पॉजिटिव लोगों को जिले में ही उपचार की सुविधा मिल सके। बता दें कि किसी भी पॉजिटिव को कम से कम दस दिन के उपचार की जरूरत होती है। अगर दस दिन बाद उसकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उसे होम आइसोलेशन में भेज दिया जाता है। इस लिए बेडों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को कोरोना उपचार दिया जा सके। इनसेट...
क्या बोले जिम्मेदार..
सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने कहा कि हमारे पास 250 बेड में मरीज भर्ती करने की वर्तमान में सुविधा है। लेकिन बढ़ते मरीजों को देखते हुए हमने 750 बेड और बढ़ाए हैं। इसके लिए पांच अस्थाई अस्पतालों को एल- अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है। ताकि हर पॉजिटिव को हम उपचार दे सकें। जरूरत पड़ी और भी बेड़ बढ़ाए जाएंगे। इनसेट...
वर्तमान में संचालित एल-1 अस्पताल
-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थरियांव- 250 बेड (आश्रम पद्धति स्कूल के 220 बेड अटैच) इनसेट...
नये घोषित एल-1 अस्पताल व बेड
अस्थाई अस्पताल बेड
स्पोर्ट्स कॉलेज नेवलापुर- 200
प्रशासनिक इमारत नेवलापुर -100
इंजीनियरिग कॉलेज खागा -150
गौसिया यूनानी कॉलेज बकेवर- 100
बहुआ राजकीय डिग्री कॉलेज- 200