फतेहपुर में मां के जाते ही उजड़ गईं खुशियां,घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव
फतेहपुर के सरांय धरमपुर गांव में 30 वर्षीय मोनी उत्तम का शव घर में पंखे से लटका मिला। मां के ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
फतेहपुर में 30 वर्षीय मोनी उत्तम का शव मिला फंदे पर।
मां के घर से जाने के बाद बेटे ने देखा शव।
जहानाबाद अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया।
संवाद सूत्र, फतेहपुर। थाने के सरांय धरमपुर गांव निवासी अरविंद उत्तम की 30 वर्षीय पत्नी मोनी उत्तम का मकान के प्रथम तल बने कमरे में शुक्रवार की देर शाम पंखे की हुक में साड़ी के फंदे से शव लटकता हुआ मिला। महिला के पुत्र ने देखा तो शोर मचा दिया। खेत में काम कर रहे दौड़ते हुए घर आए।
स्वजन ने मुहल्ले वालों की मदद से महिला को नीचे उतारा। इसके बाद जहानाबाद कस्बे के निजी अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने बताया कि महिला की मां शांति देवी शुक्रवार की शाम पांच बजे मिलकर वापस गई थीं। दिवंगत महिला के एक पुत्र वह एक पुत्री है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
