विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fatehpur में मकबरा या ठाकुर जी मंदिर; दिन में विवाद, रात में मकबरे की तोड़फोड़ को ठीक कराया

By Govind Dubey Edited By: Anurag Shukla1
Published: Tue, 12 Aug 2025 01:36 PM (IST)

Fatehpur Tomb Temple Dispute फतेहपुर में मकबरे या मंदिर विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया। मकबरे की तोड़फोड़ ...और पढ़ें

विवादित स्थल के बाहर पुलिस का पहरा। जागरण
विवादित स्थल के बाहर पुलिस का पहरा। जागरण

HighLights

  1. बीते दिन हुए विवाद के बाद विवादित स्थल तक पहुंचने की अनुमति नहीं
  2. शांति बनाए रखने की जिला प्रशासन की अपील, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। सदर कोतवाली के आबूनगर रेड़इया मोहल्ले में विवादित मंदिर-मकबरा में बीते दिन हुई तोड़फोड़ को लेकर प्रशासन ने मध्यरात्रि में ही मरम्मतीकरण का कार्य करवा दिया है। विवादित स्थल के बाहर पुलिस का सख्त पहरा बैठा दिया गया है। किसी को भी विवादित स्थल तक जाने की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी है। वहीं जिला प्रशासन दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की लगातार अपील कर रहा है। सिविल और पुलिस प्रशासन के अफसर घटना को लेकर डेरा डाले हुए हैं। एसपी ने विवादित स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया है।

रेड़इया मोहल्ले में बीते दिन भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल और अन्य तमाम संगठनों के संग लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले के सामने बने कर्पूरी ठाकुर के सामने भीड़ बुलाई गई। इसके बाद हुजूम के साथ मकबरा पहुंच कर तोड़फोड़ की गई थी। घटनाक्रम के बाद मकबरे में रात के समय एसपी और एएसपी ने खुद खड़े होकर निर्माण सामग्री मंगवाकर तोड़फोड़ की मरम्मत कार्य को पूरा करवा दिया है। किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। पुलिस ने दस नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष की एसपी से हुई तकरार, बोले चलाओ गोली

प्रकरण को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल और एसपी अनूप सिंह के बीच घटनास्थल से बातचीत में तकरार का वीडियो प्रसारित हो रहा है। एकत्रीकरण स्थल कर्पूरी ठाकुर स्थल पर जिलाध्यक्ष एसपी से कह रहे हैं कि कल सात बजे मीटिंग की बात हुई थी, आप ने कहा था, आप ने पूरा नहीं किया। गोली चलवा दो?, मुलायम सिंह की सरकार नहीं है जैसे कड़े शब्दों की बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

सदन में मुद्दा उठाएंगे सदर विधायक

सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने पूरे घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहाकि यह भाजपा की सोची समझी राजनीति का हिस्सा है। शांतिपूर्वक बने वातावरण को खराब करके जनमानस में विष घोलने का काम किया गया है। वह प्रकरण को विधानसभा में उठाएंगे। इसके लिए उन्होंने चर्चा को पत्र दिया है।

कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिदिनिधि मंडल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारेबाजी करके बीते दिन हुई घटना की निंदा की। आरोप लगाया कि भाजपा ने अमन चैन को तहस नहस कर दिया है। जिला प्रशासन केा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।