विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवाचौथ पर फतेहपुर एसपी अभिमन्यु मांगलिक का तोहफा, 400 महिला पुलिसकर्मियों को दी छुट्टी

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:59 AM (IST)

फतेहपुर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने करवा चौथ पर 400 महिला पुलिस कर्मियों को विशेष अवकाश दिया है। यह पहल जिले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने दिया विशेष अवकाश।

  2. 400 महिला पुलिस कर्मियों को मिली छुट्टी।

  3. फतेहपुर में पहली बार हुई ऐसी पहल।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। ड्यूटी की आपाधापी में पति-पत्नी के प्यार के करवा चौथ की खुशियां फीकी न हो इसके लिए एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने महिला पुलिस कर्मियों को विशेष अवकाश का तोहफा दिया है।

आरक्षी से लेकर सीओ, इंस्पेक्टर व उपनिरीक्षक पुलिस कर्मियों में इस अवकाश को लेकर खुशी का माहौल है।

जिले में एक पहली बार ऐसा हुआ कि करवा चौथ में निर्जल व्रत रखने वाली 400 महिला पुलिस कर्मियों को यह विशेष अवकाश मिला है। छुट्टी मिलते ही महिला पुलिस कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई और वह बाजार में श्रृंगार की सामग्री चूड़ी, कंगन, साड़ी, लहंगा चुनरी व पूजा का सामान खरीदने को जुट गई हैं।

बता दें कि जिले के सदर कोतवाली, बिंदकी, खागा, मलवां, हुसेनगंज, थरियांव, ललौली, गाजीपुर, औंग, जहानाबाद, कल्यानपुर, चांदपुर, जाफरगंज, हथगाम, सुल्तानपुर घोष समेत 23 पुलिस थाने व 46 पुलिस चौकियों में कार्यरत विवाहित महिला पुलिस कर्मियों को त्योहार के दिन एक दिन की विशेष राहत दी गई है।

C-446-1-LKO1104-420133

उपनिरीक्षक प्रीती सिंह ने बताया कि इस पहल से उन्हें काफी राहत मिली है क्योंकि अभी तक निर्जल व्रत के साथ ड्यूटी भी करनी पड़ती थी लेकिन अब व्रत रखकर पूजा रखकर त्योहार मनाएंगी। महिला पुलिस कर्मियों को अवकाश देकर एसपी ने वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए सभी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं और छुट्टी में रहने वाली विवाहित महिला पुलिस कर्मियों की सूची तैयार करने को कहा है

एसपी बोले, अपने स्तर से दी छुट्टी

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि करवा चौथ में निर्जल व्रत रखने वाली विवाहित महिला पुलिस कर्मियों को उन्होंने अपने स्तर से एक दिन का अवकाश दिया है। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए थाना व चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि भदोही जनपद में एसपी रहते हुए इसकी शुरुआत की थी। अवकाश के साथ वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ड्यूटी भी लगा दी है जिससे कि लॉ एंड ऑर्डर प्रभावित न हो।

यह भी पढ़ें- करवाचौथ पर बदला मौसम: केदारनाथ और बदरीनाथ में बर्फबारी, आज 10 जिलों में बारिश-आंधी-बिजली का अलर्ट