विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहपुर पुलिस की कामयाबी, लखनऊ बाईपास से पकड़ा गया हाई-टेक चोर गिरोह; कार में लगा मिला VIP स्टीकर

Published: Tue, 22 Sep 2026 10:45 PM (IST)

फतेहपुर पुलिस ने लखनऊ बाईपास से एक अंतरराज्यीय हाई-टेक चोर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो सूने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. लखनऊ बाईपास से अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार।

  2. चोरी में प्रयुक्त कार पर फर्जी अपना दल का स्टीकर मिला।

  3. गिरोह ने यूपी और एमपी में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। सूने मकानों से जेवर-नकदी चोरी कर भागे कार सवार सात अंतरराज्यीय गिरोह के चोरों को मंगलवार दोपहर पुलिस ने लखनऊ बाईपास के समीप से दबोच लिया। कार में अपना दल के क्षेत्रीय मंत्री का स्टीकर लगा था, जो जांच में फर्जी पाया गया। चोरों का यह गिरोह प्रदेश के साथ मध्यप्रदेश के दमोह व भोपाल में भी घटनाएं कर चुका हैं।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने इस कामयाबी पर सदर कोतवाली, सर्विलांस सेल व क्राइम डिटेक्शन की संयुक्त टीम को 25 हजार रुपये का इनाम से पुरस्कृत किया है। शहर के जेल रोड साईं बिहार निवासी रंजनी मिश्रा पत्नी आलोक मिश्रा के बंद घर से चार सितंबर को ताला तोड़कर सोने की चेन, दो अंगूठी, चांदी की पायल, 15 हजार नकद आदि चोरी हो गया था। इसी प्रकार शहर के शेखपुर उनवा निवासी शिक्षामित्र अभिलाषा देवी पत्नी संतोष पटेल के सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर-नकदी चोरी हो गए थे।

घटनाओं के राजफाश के लिए एसपी ने कोतवाली पुलिस के साथ सर्विलांस सेल व क्राइम डिटेक्शन की टीम गठित की थी। सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरों को कोतवाली इंस्पेक्टर हेमंत मिश्रा, सर्विलांस सेल प्रभारी सुनील कुमार सिंह व क्राइम डिटेक्शन प्रभारी प्रवीण यादव की गठित पुलिस टीम ने सीसी कैमरे में कैद किए कैरेंस कार व मोबाइल सीडीआर के जरिए मंगलवार धर दबोचा। 

पकड़े गए चोरों में कानपुर नगर के सेन पश्चिम पारा थाने के सगरापुर गंगापुर यशोदानगर निवासी विकास नागर, कानपुर के पनकी थाने के डूडा कालोनी रतनपुर निवासी अनमोल सिंह, कानपुर नगर के चकेरी थाने के सैनिक नगर निवासी जयशिव गुप्ता, कानपुर नगर के नवाबगंज थाने के उजियारी पुरवा निवासी विकास निषाद, बिहार प्रांत के सीवान जिले के नौतन थाने के नौतन निवासी राहुल गुप्ता, कानपुर के नरवल थाने के करबिगवां निवासी मिथुन सिंह व बिंदकी के जरौली निवासी दीपक उर्फ अंशू हैं।

जिनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त किए कैरेंस कार, आठ एंड्रायड मोबाइल, 34 हजार 400 रुपये नकद, सोने की एक चेन, एक महाराजा हार, दो अंगूठी, तीन कान के टाप्स झुमकीदार, एक जोड़ी झाला, तीन सुई धागा, पांच छोटे-बड़े माला के गुरिया, एक टूटी अंगूठी, चेन का कुंडा, एक टाप्स, दस चांदी की बिछिया, एक गणेश-लक्ष्मी का सिक्का, एक ब्रेसलेट, 10 नगदार बिछिया बरामद की गई है।

गैंग्सटर जयशिव पर लूट समेत 12 मुकदमे
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पकड़े गए अंतरराज्यीय चोर गिरोह ने यहां चोरी करने की इसके बाद इनकी लोकेशन मध्यप्रदेश के भोपाल व दमोह में मिली थी और दमोह में भी गैंग ने चोरी की। वहां की कुछ रिकवरी भी हुई है। इसलिए दमोह पुलिस को जानकारी दी गई है।

गैंग ने बहुत हाई एंड कार चोरी में इस्तेमाल किया है। गिरोह में जयशिव गुप्ता पर कानपुर नगर के बादशाही नाका, चकेरी, घाटमपुर, किदवईनगर, रेलबाजार व फतेहपुर कोतवाली में चोरी, लूट, बलवा, गैंग्सटर के 12 मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह विकास निषाद पर भी कानपुर के नवाबगंज से गैंग्सटर की कार्रवाई हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार का पुलिस इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर जोर, 18.41 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी