By Yogendra kumar patelEdited By: Abhishek Pandey
Published: Sun, 27 Aug 2023 07:24 PM (GMT+05:30)
Fatehpur News प्रयागराज से लौट रही महिला के साथ साथ गए युवक ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : प्रयागराज से लौट रही महिला के साथ साथ गए युवक ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा। इस बीच उसने अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। हालांकि दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
पुलिस के रिपोर्ट न दर्ज करने पर पीड़िता ने जरिये अधिवक्ता कोर्ट में वाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश पर किशुनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। किशुनपुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति विदेश में रहता है। मार्च 2020 में उसकी छोटी पुत्री बीमार हो गई। घर में किसी अभिभावक के न होने पर वह बरहा गांव के अमित कुमार के साथ बीमार पुत्री को लेकर प्रयागराज चली गई।
पुत्री का इलाज कराकर वह युवक के साथ गांव लौट रही थी कि रास्ते में अमित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो को अपने दोस्तों को दिखाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। पता चलने पर वह उसके घर उलाहना देने गई तो उसके स्वजन ने अपशब्द कहकर भगा दिया।
इंस्पेक्टर जेपी शाही ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पीड़ित महिला की ओर से किशुनपुर क्षेत्र के बरहा मजरे गढ़ा गांव में रहने वाले अमित कुमार के विरुद्ध आइटी एक्ट के तहत दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। घटना ढाई वर्ष पुरानी है। विवेचना के बाद ही आरोपित की गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई की जाएगी।