Move to Jagran APP

Fatehpur News: अटल पार्क और प्रेक्षागृह का केंद्रीय मंत्री साध्वी ने किया लोकार्पण, ट्रेड फेयर का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री ने जिला मुख्यालय में नगर पालिका की ओर से निर्मित किए गए हाईटेक पार्क पं. अटल बिहारी बाजपेयी और केंद्रीय विद्यालय को जाने वाली सड़क का लोकार्पण किया। पालिका चेयरमैन नजाकत खातून और अधिशासी अधिकारी मीरा सिंह के संग केंद्रीय मंत्री ने पार्क में घूमकर जायजा लिया।

By Jaikesh kumar pandeyEdited By: Shivam YadavPublished: Sun, 13 Nov 2022 08:12 PM (IST)Updated: Mon, 14 Nov 2022 08:03 AM (IST)
Fatehpur News: अटल पार्क और प्रेक्षागृह का केंद्रीय मंत्री साध्वी ने किया लोकार्पण, ट्रेड फेयर का किया शुभारंभ
शहर के व्यवस्थित पार्क के लोकार्पण को लेकर सुबह पहर से खासी चहल पहल रही।

फतेहपुर, जागरण संवाददाता। जिले की सांसद और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति रविवार को जिले आईं। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्यों के माडलों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित कर दिया। शहर के व्यवस्थित पार्क के लोकार्पण को लेकर सुबह पहर से खासी चहल पहल रही। भाजपाइयों ने केंद्रीय मंत्री के पहुंचने से पहले ही डेरा डाल दिया था। 

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री ने जिला मुख्यालय में नगर पालिका की ओर से निर्मित किए गए हाईटेक पार्क पं. अटल बिहारी बाजपेयी और केंद्रीय विद्यालय को जाने वाली सड़क का लोकार्पण किया। पालिका चेयरमैन नजाकत खातून और अधिशासी अधिकारी मीरा सिंह के संग केंद्रीय मंत्री ने पार्क में घूमकर जायजा लिया। 

अब तक कराए गए काम पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा, अन्य प्रस्तावित कार्यों को ऐसी ही संजीदगी के साथ निपटाया जाए। बिना नामकरण के बन रहे पार्क का नाम पं. अटल बिहारी बाजपेयी किए जाने का श्रेय भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा को रहा। 

डीएम श्रुति ने जिलाध्यक्ष के पत्र पर निर्णय लेकर प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बीते कार्यकाल में केंद्रीय विद्यालय पहुंच मार्ग के धन से दिए गए मार्ग का लोकार्पण हुआ। शहर के विकास भवन के सामने बने सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह को जीर्णोद्धार के बाद शुभारंभ किया। 

केंद्रीय मंत्री गंगा नगर कालोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भी भाग लिया। शाम पहर आइटीआइ कैंपस में आयोजित किए गए ट्रेड फेयर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी, उपाध्यक्ष डा. ज्ञानेंद्र सचान, सुशील सिंह चंदेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, अपर्णा सिंह, गायत्री सिंह, सुनिधि तिवारी, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, नीरज सिंह, रघुवीर सिंह लोधी, सभासद विनय तिवारी, हुमायूं, राहत आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.