विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fatehpur News: जीआरपी SO व टीटीई में मारपीट, एसी कोच में घुसने को लेकर हुआ था विवाद; Video वायरल

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Sun, 20 Aug 2023 06:01 PM (IST)

Fatehpur News बीकानेर से प्रयागराज सुपरफास्ट ट्रेन के रविवार तड़के कानपुर सेंट्रल से जाते समय जीआरपी पुलिस कर्मी चेनपुलिंग कर ...और पढ़ें

जीआरपी SO व टीटीई में मारपीट, एसी कोच में घुसने को लेकर हुआ था विवाद; Video वायरल
जीआरपी SO व टीटीई में मारपीट, एसी कोच में घुसने को लेकर हुआ था विवाद; Video वायरल

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : बीकानेर से प्रयागराज सुपरफास्ट ट्रेन के रविवार तड़के कानपुर सेंट्रल से जाते समय जीआरपी पुलिस कर्मी चेनपुलिंग कर एसी कोच में घुस गए। जिससे जीआरपी एसओ व टीटीई के बीच हुई मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया। जिससे महकमा में खलबली मची रही। हालांकि दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

जीआरपी पुलिस कर्मी कानपुर से एक चोरी में वांछित चोर को पकड़कर फतेहपुर ला रही थी। दोनो पक्षों ने तहरीर दे दी है। प्रयागराज मंडल के जीआरपी एसपी अष्टभुजा प्रसाद सिंह ने अनुशासनहीनता पर एसओ साहबलाल सिंह, हेड कांस्टेबल धनन्जय त्रिपाठी, हरेंद्र वर्मा, कुलदीप यादव व हेड कांस्टेबल हरविंदर सिंह को निलंबित कर सीओ को जांच दी है।

बीकानेर-प्रयागराज एक्सप्रेस के एसी कोच में घुस गए थे जीआरपी एसओ

जीआरपी एसओ अपने चार हमराही सिपाहियों के साथ शनिवार को कानपुर गए थे। वहां पर दादानगर मोहल्ले में छापेमारी कर ट्रेन में सामान चोरी करने वाले चोर रोहित को गिरफ्तार कर ला रही थी। रविवार तड़के रात दो बजकर पांच मिनट पर कानपुर जंक्शन में खड़ी बीकानेर-प्रयागराज एक्सप्रेस के एसी कोच-2 में वह घुस गए।

ड्यूटी में टीटीई नीतेश कुमार, कंडेक्टर वीके शर्मा, राकेश कुमार मीना ने कोच में चढ़ने को अधिकृत न होने की बात कहकर उन्हें उतारने लगे। बस इसी बात पर दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस बीच चेनपुलिंग भी कर दी गई।

खबर मिलते ही रेलवे अफसरों ने पहुंचकर मामला शांत कराया लेकिन इस मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो जाने से खलबली मची रही।

एसओ बोले, पिटाई से वर्दी फट गई

जीआरपी एसओ साहबलाल सिंह ने कहा कि एक चोर को कानपुर से पकड़कर फतेहपुर ला रहे थे। वह खड़ी ट्रेन पर चढ़कर सीट पर बैठने की इजाजत मांग रहे थे लेकिन टीटीई ने अभद्र व्यवहार कर मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह व उसके पुलिस कर्मी चोटहिल हो और उनकी वर्दी भी फट गई। जिसकी तहरीर प्रयागराज जीआरपी को दे दी गई है।

टीटीई बोले, नगदी व मोबाइल लूटा

बीकानेर-प्रयागराज ट्रेन के कंडेक्टर वीके शर्मा व टीटीई नीतेश कुमार ने बताया कि उक्त लोग ट्रेन में चढ़ने के लिए अधिकृत नहीं थे इसके बावजूद एसी कोच में बिना वर्दी के घुसकर उनके साथ मारपीट की। धारदार हथियार से हमला कर 2 हजार 40 रुपये छीन लिए। साथी कर्मी राकेश कुमार मीना को जातिसूचक शब्द कहे।

बीकानेर-प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में जीआरपी पुलिस कर्मियों व टीटीई के मध्य सीट पर बैठने को लेकर हुई मारपीट की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। दोनो पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। दोनो पक्षों ने तहरीर भी दे दी है। एसओ व पुलिस कर्मियों पर अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर विभागीय कार्रवाई की जायेगी। - सीओ सुनीता सिंह, उत्तर मध्य. रेलवे जीआरपी, प्रयागराज।

ट्रेनों के विलंब होने से यात्री रहे परेशान

फतेहपुर रेलवे स्टेशन में बीकानेर-प्रयागराज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 52 मिनट लेट आई। इसी तरह चित्रकूट जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन करीब दो घंटे विलंब होकर साढ़े नौ बजे आई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।