विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहपुर में सिलिंडर ब्लास्ट से आधा किलोमीटर तक गूंजा धमाका, धुआं और धूल के गुबार से छाया अंधेरा

Published: Tue, 29 Sep 2026 08:23 AM (IST)

फतेहपुर के मलवां कस्बे में हुए भीषण विस्फोट से 500 मीटर तक तेज आवाज गूंजी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

फतेहपुर में सिलिंडर ब्लास्ट से अब तक पांच की मौत।

फतेहपुर में सिलिंडर ब्लास्ट से अब तक पांच की मौत।

HighLights

  1. मलवां में भीषण विस्फोट से 500 मीटर तक गूंजी आवाज।

  2. विस्फोट से मकान का मलबा दूर तक बिखरा, लोग दहशत में।

  3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। मलवां कस्बे में हुए विस्फाेट की आवाज इतनी भयंकर थी कि पांच सौ मीटर तक आसपास रहने वाले लोगों के कान सुन्न पड़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहाकि ऐसा लगा कि हेलीकाप्टर क्रैश हुआ या बम फट गया। दस मिनट तक तो कुछ सूझा ही नहीं चारों ओर धूल का गुबार और धुआं जैसा छा गया।

मकान का मलबा दूर तक तक बिखर गया। आसपास के घरों के घरों में रहने वाले बच्चे और महिलाएं दहशत के कारण देर रात तक अपने घरों के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी।

कस्बा मलवां के रहने वाले सुरेश कुमार गुप्ता के मकान के प्रथम तल पर बने कमरा सोमवार की शाम विस्फोट से उड़ गया। शाम का समय होने के कारण अधिकांश लोग काम से घरों को लौट चुके थे। किसी घर पर महिलाएं खाना बनाने की तैयारी कर रही थी, तो किसी ने रसोई में खाना बनाना शुरू कर दिया था।

तभी विस्फोट की आवाज सभी के कानों में ऐसी गूंजी कि जो जहां पर था वह घर से बाहर सब कुछ छोड़कर भागा। पड़ोसी ने बतायाा विस्फाेट के दौरान वह परचून की दुकान पर बैठे थे। तेज धमाका सुना तो कान सन्न हो गए।

80590870

कुछ ही देर में घर से बच्चों ने बताया कि मकान कि विस्फोट से मकान की छत ढह गई है। कई लोग दब गए हैं। ज्ञान सिंह ने कहाकि धमाके की आवाज सुनकर घर के बाहर आए तो धूल व धुएं का जैसा गुबार चारों ओर छाया था। दस मिनट तक समझ ही नहीं आया कि विस्फोट पड़ोस में हुआ है या हमारा खुद का मकान का उड़ गया है।

पुलिस ने विस्फोट के बाद मकान को घेरे में लिया

विस्फोट के बाद पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाव एवं राहत काम पूरा होने के बाद प्रथम तल पड़े मलबे में अन्य लोगों की दबे होने की आशंका पर तलाश करते रहे।

80589560

हालांकि छत का भारी मलबा पड़ा होने के कारण पुलिस कुछ कर नहीं पा रही थी। जहां पर से कुछ दराज दिख रही थी, उसी से देखने की कोशिश हो रही थी। पुलिस ने पूरे मकान को पट्टिका लगाकर लोगों का आना जाना रोक दिया। और मलबा हटाने के लिए बुलडोजर व ट्रैक्टर बुला पहुंची गई थी।

यह भी पढ़ें- फतेहपुर सिलिंडर ब्लास्ट: मलवां की संकरी गलियों में 45 मिनट तक फंसी रही जिंदगियां, अब तक पांच मौतें