विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहपुर में विसर्जन के लिए यमुना व ससुरखरेदी नदी गए दो सगे भाइयों समेत तीन श्रद्धालु डूबे, ढूंढते रहे गोताखोर

Published: Fri, 11 Sep 2026 08:46 PM (IST)

फतेहपुर में जन्माष्टमी के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग डूब गए, जिनमें दो सगे ...और पढ़ें

लापता वासु, साहिल और मनीष। स्वजन

लापता वासु, साहिल और मनीष। स्वजन

HighLights

  1. यमुना नदी में दो सगे भाई प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे

  2. ससुर खदेरी नदी में एक युवक नहाते समय गहरे बहाव में डूबा

  3. स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम द्वारा तलाश जारी है

संवाद सूत्र, गाजीपुर/खखरेडू(फतेहपुर)। जन्माष्टमी व छठी के बाद श्रीकृष्ण की प्रतिमा (फोटो) व पूजा सामग्री के विसर्जन बाद औगासी यमुना नदी में नहा रहा छोटा भाई गहरे बहाव में डूबने लगा जिसे बचाने में बड़ा भाई भी डूब गया। उधर दरियापुर गांव में ससुर खदेरी नदी में विसर्जन बाद नहाते समय एक युवक डूब गया। स्थानीय गोताखोर व दमकल कर्मी सगे भाइयों समेत तीनों को ढूंढते रहे लेकिन वह नहीं मिले।खबर पाकर प्रदेश शासन की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान व एसडीएम अश्वनी पांडेय पहुंचे। शनिवार को एसडीआरएफ टीम बुलाई गई है।

गाजीपुर कस्बा में रहने वाले सफाई कर्मी मनोज बाल्मीकि का 18 वर्षीय पुत्र साहिल व 16 वर्षीय पुत्र वासु ग्रामीणों के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी व छठी के बाद शुक्रवार शाम चार बजे बोलेरो व बाइकों से औगासी यमुना घाट गए थे।वहां पर श्रीकृष्ण की प्रतिमा को विसर्जन के बाद ग्रामीण नहाने लगे। तभी वासु गहरे बहाव में डूबने लगा।

Fatehpur Idol Immersion Tragedy

औगासी यमुना नदी में डूबे सगे भाइयों को ढूंढते गोताखोर व नाविक। जागरण 

छोटे भाई को देखकर साहिल छोटू भाई का हाथ पकड़कर उसे बाहर लाने के प्रयास में डूब गया। इसके बाद सबसे बड़ा भाई कृष्णा भी दोनों भाइयों को बचाने के लिए आगे बढ़ा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। घाट में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। खबर पाकर पहुंचे एसओ विनोद कुमार सिंह ने स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा।नाविक व गोताखोर डूबे साहिल व वासु को ढूंढते रहे लेकिन वह नहीं मिले।एसओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रयागराज से एसडीआरएफ टीम बुलाई गई है।

उधर खखरेडू थने के बैरी निवासी सिंघाड़ा विक्रेता 35 वर्षीय मनीष कश्यप ससुर खदेरी नदी में 35 वर्षीय मनीष कश्यप के साथ ग्रामीण सुबह दस बजे ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर जन्माष्टमी व छठी के बाद श्रीकृष्ण की प्रतिमा व पूजा सामग्री विसर्जन करने गए। विसर्जन बाद ग्रामीण नहाकर ट्रैक्टर से लौट गए लेकिन बाइक से गए मनीष कश्यप रुककर नहाने लगा और गहरे बहाव में डूब गया।खबर पाकर एसओ सत्यपाल सिंह पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से ढूंढा लेकिन मनीष नहीं मिला। पत्नी मंजू देवी, पुत्री महिमा, पुत्र प्रिंस, आनंद व पिता राधेश्याम रो-रोकर बेहाल रहे।

Fatehpur Idol Immersion Tragedy

सगे भाइयों के डूबने पर रोती-बिलखती मां व स्वजन। जागरण 

बीए व कक्षा 11 का छात्र हैं सगे भाई

सफाई कर्मी मनोज बाल्मीकि दो माह पूर्व एक्सीडेंट में घायल हो गए थे तबसे वह घर पर हैं। इनका मझिला पुत्र साहिल बीए में पढ़ रहा है जबकि सबसे छोटा पुत्र वासु कक्षा 11 में पढ़ता है। हादसे से मां रेखा देवी व बहन अंजली रो-रोकर बेहाल रही। जिन्हें नाते-रिश्तेदार व पड़ोसी ढांढस बंधाते रहे। सफाई कर्मी के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।