रक्षाबंधन पर बहनों को 3 दिन मिलेगी मुफ्त बस यात्रा, फतेहपुर से कानपुर-प्रयागराज और बांदा रूट पर चलेंगी अतिरिक्त बसें
फतेहपुर में रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी।

डिपो में संचालन के लिए खड़ी बसें
HighLights
रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा।
कानपुर-प्रयागराज व बांदा रूट पर अतिरिक्त बसें चलेंगी।
भीड़ प्रबंधन हेतु छह अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। रक्षाबंधन पर्व 28 अगस्त दिन शुक्रवार को बनाया जाएगा। पर्व पर बहनों को भाइयों के घर पहुंचाने के लिए रोडवेज विभाग ने बसों के संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ दिया जाएगा।
रोडवेज बस स्टैंड से संचालित ग्रामीण रूटों समेत कुल 148 रोडवेज बसों के संचालन के साथ 20 बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। कानपुर-प्रयागराज और बांदा रूट पर यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों को लगाया गया है। पर्व के दौरान बस अड्डों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
इसे देखते हुए जरूरत के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाने की भी व्यवस्था विभाग ने की है। डिपो में भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी से बचाने के लिए छह अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- एक हवन ऐसा भी... फतेहपुर के शिव मंदिर में तीन क्विंटल लाल मिर्च से दी आहुतियां, Video Viral; वजह जानकर चौंक जाएंगे
बसों के फेरे और यात्रियों की संख्या पर नजर रखेंगे।आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसों को तत्काल रूट पर भेजने की तैयारी भी विभाग ने की है। रक्षाबंधन के मौके पर तीन दिन तक चलने वाली विशेष व्यवस्था से बहनों को अपने भाइयों के घर पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।
रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को समय से गंतव्य तक पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी। कानपुर और प्रयागराज के बीच आवागमन करने वाली बसों के साथ बांदा मार्ग पर भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भी परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित रूटों पर बसों का संचालन सुनिश्चित किया गया है। साथ ही विभाग ने चालक-परिचालकों को निर्धारित समय पर बसों का संचालन करने के निर्देश दिए हैं।
सत्यप्रकाश सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज
