विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZD: भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर फतेहपुर में जमकर आतिशबाजी, बंटी मिठाई

Published: Mon, 09 Mar 2026 08:13 AM (IST)

फतेहपुर में टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत का जश्न धूमधाम से मनाया गया। पटेल नगर चौराहे पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए लोग टीवी व मोबाइल से चिपके रहे। पटेल नगर चौराहे पर बड़ी स्क्रीन में मैच का लुत्फ उठाने के लिए सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी दर्शकों की भीड़ जमा रही।

सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन व अभिषेक शर्मा और अंतिम ओवर में शिवम दुबे की आतिशी पारी देख दर्शक उछल पड़े। वहीं न्यूजीलैंड के जैसे जैसे विकेट गिरे लोगों में जश्न का मनाना शुरू किया। रात 11 भारत के विश्व विजेता बनते ही आतिशबाजी शुरू हो गई।

वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी कर भारतीय टीम ने निर्धारित ओवर में 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

इससे क्रिकेट प्रेमी आश्वस्त हो गए कि अब तो भारत की जीत सुनिश्चित है। लेकिन जैसे ही पहले ओवर में प्रतिद्वंद्वी टीम के ओपनर बल्लेबाज का कैच छूटा, क्रिकेट प्रेमी थोड़ा मायूस हो गए।

भारत माता के गूंजे जयकारे

रात 11 बजे जैसे ही भारत की जीत हुई तो पूरा वातावरण इंडिया-इंडिया व भारत माता की जय से गूंजने लगा। क्रिकेट प्रेमियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और आसमान में सतरंगी दिखाई देने लगी।

पटेल नगर चौराहे पर सभासद विनय तिवारी, संजय लाला, रितिक पाल, विवेक नागर, स्वरूपराज सिंह जूली, जितेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।