विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहपुर: ससुरालवालों पर बांके से हमला करने वाले बढ़ई की पिटाई से मौत, छोटे साले सहित पांच घायल

Published: Thu, 03 Sep 2026 11:01 AM (IST)

फतेहपुर के आशापुर गांव में एक बढ़ई ने ससुराल में अपने छोटे साले, उसकी पत्नी और तीन भतीजों पर बांके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बढ़ई ने ससुराल में बांके से हमला किया।

  2. घायलों की पिटाई से हमलावर बढ़ई की मौत।

  3. तीन गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। औंग थाने के आशापुर गांव में सनसनीखेज वारदात के दौरान ससुराल में एक बढ़ई ने छोटे साले उसकी पत्नी व तीन भतीजों पर बांके से हमला कर सभी को जख्मी कर दिया।

बचाव में 50 वर्षीय हमलावर पवन विश्वकर्मा के साथ की गई मारपीट में उसकी मौत हो गई है। दिवंगत के हमले में घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण कानपुर रेफर किया गया है। दिवंगत की पत्नी दस वर्ष से सूरत में मायके पक्ष के रिश्तेदार के साथ रह रही है। दिवंगत को आशंका थी कि मायके पक्ष की सह पर पत्नी ऐसा कर रही है।

थाने के आशापुर निवासी बढ़ई पवन विश्वकर्मा की गांव से छह किमी दूर बीकमपुर में शादी हुई थी। करीब दस वर्ष पहले पत्नी किसी और के साथ सूरत चली गई। हालांकि इसके बाद भी बढ़ई का ससुराल आना जाना था। बुधवार की शाम करीब पांच बजे बढ़ई ससुराल बड़े साले राजू के घर पहुंचा। साले को उसके पुत्र की शादी के लिए लड़की दिखाने के बहाने साथ लेकर चला गया।

देर शाम फिर ससुराल अकेले लौट आया। ससुराल वाले ने राजू के बारे में पूछा तो कहाकि वह लड़की वाले के घर रुक गए हैं, सुबह सभी को बुलाया है, लेकर चलेंगे। परिवार के लोग झांसे में आ गए। देर शाम सभी के साथ खाना खाया। इसके बाद बढ़ई बरामदे में चारपाई पर सो गया।

बड़ा भतीजा राम नारायण घर के बाहर चारपाई पर सोया। इसके अलावा दो भतीजे प्रदीप व गोरे कमरे में और दूसरे कमरे में सरहज विमलेश व भतीजी गुड़िया सो गयीं। बताते हैं मध्यरात्रि करीब बढ़ई उठा और बांके से बाहर सोये भरीजे राज करन पर हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर प्रदीप व गोरे उर्फ अजीत, पड़ोस में रहने वाले उसके छोटा शाला राजेश व उसकी पत्नी बुद्धा पहुंची।

सभी पर एक एक कर बांके से वार किया। सभी के खून बहने लगा चीख पुकार मच गयी। इस दौरान पड़ोसी भी एकत्र हो गए। हमलावर बढ़ई को घायलों ने पकड़ा और पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के दौरान हमलावर बढ़ई की मौत हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और सभी गायों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गई। इसमें तीन लोगों की हालत गंभीर है। उधर दिवंगत बढ़ई का बड़ा शाला अब भी लापता है। पुलिस घटना के कारण की जांच कर रही है। घायलों में बुद्धा देवी, भतीजा गोरे व राज करन कानपुर रेफर किए हुए है। मौके पर फोरेंसिक टीम, एसपी, सीओ पहुंचे।

खाने के बाद नशीला पदार्थ खिलाने की कोशिश की

बांके से हमला कर ससुराल वालों को घायल करने वाले दिवंगत बढ़ई ने खाना खाने के बाद एक चूर्ण ससुराल वालो को खिलाने की कोशिश की थी। आशंका है कि यह चूर्ण या तो जहर होगा या फिर बेहोशी की कोई दवा। पर परिवार ने यह खाने से मना कर दिया था।

बांका से हमला देख मां बेटी कमरे में दुबकी

लापता राजू की पुत्री गुड़िया ने बताया जिस समय दिवंगत बांके से हमला कर रहा था उसे देखकर मान बेटी डर गईं। इसके बाद कमरे में दुबक गईं। जब परिवार के अन्य लोग आ गए तब वह बाहर निकली। तो धक्कामुक्की में दोनों गिर गईं।

यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सीएम योगी आ रहे हैं मथुरा, नहीं जाएंगे बांकेबिहारी मंदिर