विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सीएम योगी आ रहे हैं मथुरा, नहीं जाएंगे बांकेबिहारी मंदिर

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 02 Sep 2026 01:44 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर दो दिवसीय मथुरा दौरे पर आ रहे हैं। वे वृंदावन में स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

जागरण संवाददाता, मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिवसीय प्रवास पर मथुरा आ रहे हैं। यहां वह वृंदावन में बन रहे स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का लोकार्पण करने के साथ ही 1051 करोड़ रुपये क विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

सीएम को पहले ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन भी करने थे, लेकिन अब उनका मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन सितंबर की दोपहर एक बजे पवन हंस हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वे कार द्वारा पानीगांव संपर्क मार्ग पर स्थापित भक्तिमार्ग का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह गीता शोध संस्थान पहुंचेंगे

गीता शोध संस्थान में दोपहर ढाई बजे ब्रज तीर्थ विकास परिषद की समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे श्रीहरिदास प्रेक्षागृह समेत 1051 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।सीएम के आगमन को लेकर गीता शोध संस्थान व श्रीहरिदास प्रेक्षागृह को सजाया जा रहा है। प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री का संबोधन होगा।

इसमें एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। सीएम रात्रि विश्राम वेटेरिनरी विवि में करेंगे। चार सितंबर की सुबह वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुर जी के दर्शन करेंगे।