विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहपुर में छांगुर से तार जुड़ने पर ATS ने रियाज को उठाया, पुलिस बेखबर

Published: Wed, 11 Mar 2026 07:58 AM (IST)

एटीएस ने फतेहपुर के बिंदकी से रियाज अंसारी को मतांतरण रैकेट चलाने वाले जलालुद्दीन उर्फ छांगुर से संबंध के आरोप ...और पढ़ें

औरैया की हिंदू युवती ने छांगुर पर मतांतरण का लगाया था आरोप। सांकेतिक तस्वीर

औरैया की हिंदू युवती ने छांगुर पर मतांतरण का लगाया था आरोप। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. एटीएस ने फतेहपुर से रियाज अंसारी को हिरासत में लिया।

  2. मतांतरण रैकेट चलाने वाले छांगुर से जुड़े थे तार।

  3. बिंदकी पुलिस ने एटीएस कार्रवाई से अनभिज्ञता जताई।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। मतांतरण का रैकेट चलाने वाले जलालुद्दीन उर्फ छांगुर से तार जुड़ने पर आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने मंगलवार को रियाज अंसारी को उठा ले गई। बिंदकी कोतवाली प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने एटीएस की कार्रवाई से अनभिज्ञता जताई है।

बिंदकी के मुगलाही निवासी आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) की युवा इकाई फतेहपुर जिलाध्यक्ष मेराज अंसारी ने हिंदू नाम रखकर औरैया की एक हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर मतांतरण कराया व फिर निकाह किया था।

इस दौरान युवती को बलरामपुर के छांगुर से मिलवाया था। छांगुर ने ही युवती को मुस्लिम नाम दिया था। इसके बाद युवती अपनी मायके औरैया के अजीतमल के अशोक नगर चली गई थी। चार सितंबर, 2024 को मेराज अंसारी को मायके बुलाया, जहां पर उसकी हत्या कर दी गई थी।

हत्या के आरोप में युवती के माता-पिता को पुलिस ने जेल भेज दिया था। इसके बाद युवती सामने आई व छांगुर पर मतांतरण कराकर निकाह करने के आरोप लगाए, जिसमें मेराज अंसारी के पिता रियाज के शामिल होने की बात सामने आई थी।

यह भी पढ़ें- फतेहपुर में प्रेमी से शादी पर अड़ी युवती तो मां और भाई ने मार डाला, बोले-बदनामी हो रही थी

मंगलवार दोपहर एटीएस बिंदकी आई। खजुहा चौराहे में गाड़ी खड़ी कर एटीएस के छह जवान पैदल मुहल्ला मुगलाही पहुंचे, यहां पर से घर के बाहर मौजूद रियाज अंसारी को पकड़ लिया। इसके बाद सीधे लेकर निकल गए।

इसके पहले एटीएस करीब छह माह पहले दो बार बिंदकी आ चुकी है, तब रियाज व उसके परिवार को एटीएस के आने की भनक लग गई थी। इसपर पूरा परिवार ताला बंद कर फरार हो गया था। दोनों बार करीब एक-एक माह तक परिवार के सदस्य लापता रहे थे।

अभी हाल ही में परिवार घर लौटा था। इस बार एटीएस की कार्रवाई इतनी सटीक रही कि सीधे रियाज अंसारी हत्थे चढ़ गया। मेराज के संपर्क छांगुर से होने की बात सामने आने के बाद अंसारी परिवार एटीएस के जांच के दायरे में आया था।