महिलाओं को बांटा मास्क व सैनिटाइजर
जागरण संवाददाता फतेहपुर वैश्विक महामारी में अपना योगदान देने के लिए हर एक अपनी तरफ से
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 09:37 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:10 AM (IST)
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: वैश्विक महामारी में अपना योगदान देने के लिए हर एक अपनी तरफ से आगे आ रहा है। शुक्रवार को गुलाबी महिला उत्थान समिति ने सैकड़ों महिलाओं को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। संगठन की महिलाओं ने जिला कमांडर शैल त्रिपाठी की अगुवाई में हरिहरगंज इलाके में निकलने वाली प्रत्येक महिलाओं को एक-एक मास्क व सैनिटाइजर की बोतल भेंट की। साथ ही महिलाओं को शारीरिक दूरी बनाए रखने का आह्वान किया। कहा कि कम से दो गज की दूरी में रहकर ही काम करें। रेनू शर्मा, गायत्री वाजपेई, निर्मला सिंह, सूरजकली, निर्मला पासवान, गीता देवी, माया देवी, शिवकली, खुशबू, जूही आदि रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें