छह माह से पानी के लिए तरस रहे किशुनपुर के बाशिंदे
संवाद सूत्र किशुनपुर कस्बा स्थित कई वार्डो में नगर पंचायत द्वारा की जा रही जलापूर्ति नहीं प
संवाद सूत्र, किशुनपुर : कस्बा स्थित कई वार्डो में नगर पंचायत द्वारा की जा रही जलापूर्ति नहीं पहुंच पा रही है। जिससे बीते छह महीने के अंदर कई बार शिकायतें दी गई।
वार्ड छह स्थित लक्ष्मी मंदिर के पास बीते सितंबर महीने में मुख्य पाइप लाइन फट गई थी। महीनों पाइप लाइन लीकेज ही बनी रही। दिसंबर महीने में नगर पंचायत ने लीकेज दुरुस्त करा दिया। उसके बाद भी घरों तक पानी नहीं पहुंच सका। वार्डवासियों का कहना था इस संबंध में नगर पंचायत को कई बार शिकायतें दी गई। नगर पंचायत कर्मियों ने 40-50 मीटर तक मुख्य पाइप लाइन में कचरा जमा होने की जानकारी देते हुए मरम्मत से हाथ खड़े कर दिए। वार्ड पांच, छह, सात तथा आठ के निवासी सीमा ¨सह, मुकेश शुक्ल, शिवम शुक्ल, राजेंद्र ¨सह, सुशील कुमार, अभिषेक अग्रवाल, विनोद कुमार, हरीश अग्रवाल आदि लोगों ने बताया कि बीते सितंबर महीने से यह समस्या बनी हुई है। शुद्ध पेयजल के लिए सुबह-शाम हैंडपंपों में लाइन लगानी पड़ती है। निजी सबर्मिसबल पंप लगाए घरों से लोग डिब्बा-बाल्टी में पानी लाकर दिन भर की जरुरत पूरी करते हैं। प्रमुख स्थानों पर लगे स्टैंप पोस्ट नलों की टोंटियां सूखी होने से राहगीरों को पीने का पानी नहीं मिलता है। कस्बा स्थित बैंक, बाजार, पुलिस थाना तथा पोस्टआफिस आदि जगहों तक आने वाले लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। नगर पंचायत पर एक नजर
आबादी- 12 हजार
वार्ड- 10
प्रमुख स्थल- बैंक, बाजार, पुलिस थाना, डाक घर, यमुना घाट, श्री फाल्गुन गिर मंदिर लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत कराई गई थी। पाइप लाइन चोक होने के संबंध में कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की जाएगी। प्रत्येक वार्ड तक शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा।
- अजय पांडेय, ईओ किशुनपुर