Move to Jagran APP

त्योहार की उम्मीद पर सजा बाजार, लौटी रंगत

जागरण संवाददाता फतेहपुर बदहाली और आर्थिक तंगी की मार झेल रहे व्यापार में सात माह ब

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 08:46 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 08:46 PM (IST)
त्योहार की उम्मीद पर सजा बाजार, लौटी रंगत
त्योहार की उम्मीद पर सजा बाजार, लौटी रंगत

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : बदहाली और आर्थिक तंगी की मार झेल रहे व्यापार में सात माह बाद रंगत लौट रही है। यह रंगत लॉकडाउन हटने के बाद त्योहारों के चलते मानी जा रही है। नवरात्र से व्यापार का पहिया चल डगरा है तो आने वाले समय में करवा चौथ, दीपावली, धनतेरस का पर्व में व्यापार को गति देगी। पर्वों के माह नवंबर को लेकर व्यापारी खासे आशान्वित हैं। दुकान और गोदाम सामान से पट गए हैं।

loksabha election banner

मार्च माह के अंतिम सप्ताह से शुरू हुआ कोरोना के संक्रमण ने व्यापार जगत को बुरी तरह से हिला कर रख दिया है। व्यापार आर्थिक संकट से घिर गया था। आर्थिक संकट के चलते रोजी-रोटी का जुगाड़ भी करना पड़ रहा था। लॉकडाउन के हटने के बाद भी सन्नाटा चीर रहा था। नवरात्र के पर्व ने व्यापार को संजीवनी दी है।

पेंट जगत को दीवाली ने उड़ान

यह कारोबार दीवाली के पर्व पर घरों के रंग-रोगन आदि पर निहित है। कोरोना काल में लोगों की आर्थिक तंगी दिखाई दे रही है। बीते सालों की भांति इस साल कामकाम धीमा है। दीवाली पर्व की आहट ने व्यापार को उड़ान दी है।

संतोष सिंह पटेल, पेंट व्यापारी दीवाली-धनतेरस में टूटेगा सन्नाटा

इलेक्ट्रानिक बाजार की रंगत धनतेरस और दीवाली से जुड़ी होती है। एक एक दुकानदार साल भर में जितने उत्पाद नहीं बेचता है उतने इस पर्व में बेंच लेता है। उम्मीद पर बाजार टिका है। इलेक्ट्रानिक बाजार में कंपनियों द्वारा दखल दी जा चुकी है। उत्पाद भी बुक किए जा चुके हैं। मो. अंजुम, इलेक्ट्रानिक व्यापारी

धनतेरस में चमकेगा व्यापार

धनतेरस में ठप पड़ा बाजार पूरी शिद्दत से चलेगा। आर्थिक संकट है लेकिन इस पर्व में बर्तन आदि खरीदने की परंपरा का निर्वहन लोग करेंगे। यह बात हो सकती है कि लोग कम खर्च करें। दुकानों में आधुनिक बर्तनों की खेप आनी शुरू हो चुकी है।

जीतू हयारण, बर्तन व्यापारी मिठाई बिक्री में शुद्धता और सैनिटाइजेशन का रहेगा जोर

कोरोना संक्रमण अब जागरूकता के चलते यह खत्म होता दिख रहा है। वहीं पर्वों में शुद्धता और सैनिटाइजेशन तथा मास्क आदि लगाकर मिष्ठान्न तैयार करवाए जा रहे हैं। ग्राहकों को पूरी सुरक्षा के साथ स्थानीय और पैकेट बंद सामान उपलब्ध होगा।

दीपक साहू, मिठाई विक्रेता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.