Move to Jagran APP

UP board result: फतेहपुर के किसान की बेटी यशस्वी का दूसरा नंबर, मेरिट में जिले से नौ मेधावी

टॉप टेन सूची में दूसरा स्थान पाने वाली छात्रा यशस्वी सेना में भर्ती होकर देश सेवा का मंसूबा पाले हैं। यशस्वी ही नहीं फतेहपुर की उर्वरा धरती ने कई छात्र छात्राओं को मेरिट सूची में जगह दिलाई।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 29 Apr 2018 04:46 PM (IST)Updated: Sun, 29 Apr 2018 06:41 PM (IST)
UP board result: फतेहपुर के किसान की बेटी यशस्वी का दूसरा नंबर, मेरिट में जिले से नौ मेधावी

फतेहपुर (जेएनएन)। प्रदेश में टॉप टेन सूची में दूसरा स्थान हासिल करने वाली फतेहपुर की छात्रा यशस्वी सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहती हैं। ऐसे ही मेरिट में जगह बनाने वाले इस जिले के नौ मेधावी भी अपनी मेधा की दम पर कई उच्च शिखरों पर पहुंचने की मंशा पाले हैं। पिछले साल की तुलना में हाईस्कूल के रिजल्ट में 0.33 प्रतिशत इजाफा और इंटर के रिजल्ट 6.27 प्रतिशत नीचे गया। यशस्वी कहती हैं कि इंजीनियर, डाक्टर व प्रशासनिक सेवाओं में जाने की चाह हर मेधावी की होती है लेकिन वह डिफेंस में जाकर नौकरी कर देश सेवा करनी चाहती है। अमौली निवासी  किसान देवी प्रसाद की पुत्री ने सीमित संसाधन व सुविधाओं के दम पर सफलता के क्षितिज पर जनपद का रोशन किया है। पिता साक्षर मात्र हैं, लेकिन बेटी को सफलता के क्षितिज पर पहुंचाने में उन्होंने अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग किया।

loksabha election banner

सफलता का श्रेय शिक्षकों का कुशल मार्गदर्शन 

मेधावी छात्रा कहती हैं कि लगन व मेहनत के साथ लक्ष्य की प्राप्त के लिए संघर्ष किया जाए तो कुछ भी मुश्किल नहीं है। सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि समय-समय पर विषय अध्यापकों पर दिए गए टिप्स परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित करने में संजीवनी साबित हुए। मेधावी बेटी ने कहा कि स्कूल में अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन से भी परीक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने में मदद मिली। वह कहती है कि इस मुकाम को हासिल करने के लिए वह 14 से 15 घंटे की मेहनत करती थी। घर के काम काज कभी पढ़ाई में बाधा नहीं बने। यशस्वी ही नहीं फतेहपुर की उर्वरा धरती ने कई छात्र छात्राओं को मेरिट सूची में जगह दिलाई। 

यूपी बोर्ड की टापटेन में फतेहपुर का मुकाम 

  • हाईस्कूल-मेधावी     स्थान   प्रतिशत   स्कूल 
  • यशस्वी                 दूसरा    94.50   विकास विद्या मंदिर चौक जहानाबाद 
  • सौम्या सिंह      छठवां            93.67  विद्या निकेतन विद्या मंदिर शहर 
  • अंशिका तिवारी      नौवां          93.17  जय मां सरस्वती विद्या मंदिर राधानगर 

इंटर-मेधावी   स्थान   प्रतिशत   स्कूल 

  • रजनीश शुक्ला प्रथम 93.20 सर्वोदय इंटर कालेज गोपालगंज 
  • पारूल कुमारी छठवां   91.60 विकास विद्या मंदिर चौक जहानाबाद 
  • साक्षी सिह   सातवां   91.40   मां रामश्री उदयभान इंटर कालेज आबूनगर 
  • पायल अवस्थी नौवां   91.00     बाल मंदिर रघुवंश पुरम फतेहपुर 
  • उपासना देवी   नौवां   91.00   बाल मंदिर रघुवंश पुरम फतेहपुर 
  • प्रशांत कुमार   दसवां   90.80 विकास विद्या मंदिर चौक जहानाबाद 
  • खुशी ओमर   दसवां   90.80 विकास विद्या मंदिर चौक जहानाबाद

फतेहपुर के छात्र इंटर में फिसले, हाईस्कूल में उछाले 

नकल विहीन परीक्षा में भी जिले की मेधा के कदम पीछे नहीं हटे। पिछले साल की तुलना में हाईस्कूल के रिजल्ट में 0.33 प्रतिशत का इजाफा जहां इजाफा हुआ वहीं इंटर के रिजल्ट का ग्राफ 6.27 प्रतिशत नीचे चला गया।  इस बार जिले में हाईस्कूल के कुल 83.65 फीसद परीक्षार्थी सफल हुए जबकि 16.35 फीसद परीक्षार्थी परीक्षा पास नहीं कर सके। हाईस्कूल के 16.22 व इंटर के 16.28 फीसद छात्र इस बार की परीक्षा में सफल नहीं हो पाए। उम्मीद से कही ज्यादा अंकों की बौछार व सफलता के आयाम से बच्चों के लेकर अभिभावक व स्कूल संचालकों के चेहरे खिले हुए है। पिछले साल यूपी में 27 वें पायदान में रहे हाईस्कूल के छात्रों ने इस बार ऐसा धमाल मचाया कि 11 पायदान पर कब्जा जमा लिया। इंटर में पिछले साल के 17 वें स्थान पर यथास्थिति बनाए रखने में सफल रहे। हाईस्कूल के अच्छे रिजल्ट से यूपी में जिले का नाम रोशन हुआ वहीं इंटर में प्रदेश के टॉपर पर गांव की मेधा ने कब्जा जमाकर नाम रोशन किया। 

पिछले पांच साल में जिले का परिणाम 

वर्ष   हाईस्कूल   इंटरमीडियट 

2012 87.57     93.20

2013 89.30     97.59

2014 86.35     95.97

2015 85.52     93.58

2016 88.63     91.67

2017 83.65     90.19

2018  83.98      83.92 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.