पेट्रो मूल्य बढ़ोतरी पर कांग्रेसियों ने दिया धरना
जागरण संवाददाता फतेहपुर पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने शुक्रवार को शहर के
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने शुक्रवार को शहर के आइटीआइ रोड के एक पेट्रोल पंप पर धरना दिया। यहां कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध किया। कहा, कोरोना के चलते लोगो की कमाई ठप चल रही है। जनता पहले ही महंगाई की मार नहीं झेल पा रही है। डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहाकि जब आम नागरिक कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है ऐसे में पेट्रोलियम पदार्थों में अप्रत्याशित वृद्धि होना सरकार की असंवेदनशीलता का प्रतीक है। पिछले तेरह महीनों में पेट्रोल में लगभग 26 रुपये व डीजल में 24 रुपये बढ़ाए गए हैं। केंद्र सरकार की ओर से की गई अत्यधिक सार्वजनिक लूट का जीता जागता उदाहरण है। धरने में पूर्व विधायक अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी, शिवाकान्त तिवारी, राजीव लोचन निषाद, आशीष गौड़, अनुराग नारायण मिश्र, अभिषेक कश्यप, चंद्र प्रकाश लोधी, मो. आलम, पंकज सिंह गौतम, उदित अवस्थी, इसरत खान, बीरेंद्र गुप्ता, अशोक कुमार दुबे आदि रहे।