कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकालकर महंगाई का किया विरोध
जागरण संवाददाता फतेहपुर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से गुरुवार को शहर मे
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से गुरुवार को शहर में तीन किमी की पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने महंगाई का विरोध किया। साथ ही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों को कम करने की बात कही।
जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय और जिला प्रभारी सदाशिव यादव की अगुवाई में पार्टी कार्यालय से पत्थरकटा चौराहा, पटेल नगर और कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा की गई। इस दौरान सरकार के विरोध में नारे लगाए गए। तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के निर्देश पर जय जवान-जय किसान अभियान के तहत कृषि कानूनों के विरोध में तीन किलोमीटर की पदयात्रा का आयोजन किया गया। पार्टी की तरफ से किसान कानूनों को वापस लेने, पेट्रोल डीजल के दाम काम करने को लेकर जमकर नारेबाजी की प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, महिला जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल, वीके शुक्ला, राम शंकर शुक्ला, राजीव लोचन निषाद ,शिवाकांत तिवारी, एमएल श्रीनिवास, मनोज घायल, धर्मेंद्र तिवारी, अतुल पासवान आदि मौजूद रहे।